फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Sakshi Murder Case: Minor Girl Killer Sahil Dumped Weapon In Rithala

Shahbad Murder Case: हथियार रिठाला में छिपाया, पुलिस को चकमा देने को बदली दो बसें; दो दिन की रिमांड पर आरोपी

Tue, 30 May 2023 12:36 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 30 May 2023 12:36 PM IST
सार

Delhi Sakshi Sahil Case : लड़की की हत्या करने के बाद आरोपी साहिल रिठाला गया और वहां उसने हथियार फेंका और बस से बुलंदशहर स्थित अपनी बुआ के घर चला गया। हत्या के बाद से ही साहिल का फोन बंद था और उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Delhi Sakshi Murder Case: Minor Girl Killer Sahil Dumped Weapon In Rithala
हत्यारोपी साहिल - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में 16 साल की लड़की की चाकू मारकर हत्या के आरोपी साहिल को आज साकेत कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने साहिल को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। रविवार रात सरेराह एक साहिल ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर किशोरी की हत्या कर दी थी और लोग तमाशबीन बने रहे। लड़की के सिर पर साहिल (20) ने पत्थर से भी छह बार वार किए थे। जिसके बाद वह बुलंदशहर में स्थित अपनी बुआ के घर जाकर छिप गया था। जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस सूत्र ने बताया कि लड़की की हत्या करने के बाद आरोपी साहिल रिठाला गया और वहां उसने हथियार फेंका और बस से बुलंदशहर स्थित अपनी बुआ के घर चला गया। हत्या के बाद से ही साहिल का फोन बंद था और उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। बुलंदशहर पहुंचने के लिए साहिल ने दो बसें बदली थीं। पुलिस के कुछ सवालों का जवाब वह नहीं दे पाया है। वह शायद पुलिस को गुमराह करने के लिए ऐसा कर रहा है। उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। घटना के 10 मिनट बाद जब स्थानीय लोगों ने स्थानीय बीट कार्यालय को घटना की सूचना दी तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सांसद हंस राज हंस मृतक पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे।

जानें क्या है पूरा मामला
राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक 16 वर्षीय नाबालिग की उसके प्रेमी ने रविवार रात को चाकू मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी की पहचान 20 वर्षीय साहिल के रूप में हुई है। साथ ही उसे पुलिस ने बुलंदशहर इलाके से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि साहिल और मृतिका के बीच संबंध थे। लेकिन कल उनका झगड़ा हो गया था। मृतिका अपनी दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए घर से निकली थी। लेकिन उसी दौरान आरोपी साहिल ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। एक दो बार नहीं बल्कि कई बार चाकू से हमला किया और उसके बाद पत्थर से सिर कूचल दिया। 

फ्रीज एसी का काम करता था साहिल
हत्यारे साहिल का नाम सरफराज है और वह एक फ्रीज और एसी रिपेयर करने का काम करता है। साहिल ने अपनी 16 साल की गर्लफ्रेंड की रविवार रात को हत्या कर दी। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। सीसीसीटीवी कैमरा में देखा जा सकता है कि कैसे नाबालिग को साहिल ने एक दो बार नहीं बल्कि 21 बार चाकूओं से हमला किया। इतना नहीं जब मन नहीं भरा तो पास में रखे पत्थर से एक दो बार नहीं बल्कि छह बार सिर कुचला। 

मृतिका के माता-पिता ने की फांसी की मांग
मृतिका के माता-पिता ने बेटी के हत्यारे साहिल को फांसी दिए जाने की मांग की है। मृतिका के पिता ने कहा कि मेरी बेटी की हालत बहुत बुरी थी। मुझे साहिल के बारे में कुछ नहीं पता था। उन दोनों के बीच क्या था? कल पूछताछ में मुझे पता चला। मेरी बेटी का स्वभाव अच्छा था। मेरी मांग है कि जैसे उसने मेरी बेटी को मारा है वैसे ही उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि फिर से ऐसा कोई न कर सके। मैं मजदूरी करता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed