{"_id":"fc752e696ac1e12d3b827c51e87121f7","slug":"after-the-death-of-her-daughter-given-life-by-jumping-out-of-the-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की मौत में सदमे में अस्पताल से कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की मौत में सदमे में अस्पताल से कूदकर दी जान
अमर उजाला, मुरादनगर
Updated Sun, 09 Nov 2014 01:10 AM IST
विज्ञापन
मां की मौत में सदमे में शनिवार को एक युवती ने मेदांता अस्पताल की बिल्डिंग से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि अस्पताल में इलाज के दौरान दोपहर को उसकी मां की मौत के बाद उसे गहरा सदमा लगा।
इसी के चलते उसने आत्महत्या का कदम उठाया। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उधर, अस्पताल की बिल्डिंग से युवती के गिरने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। सुरक्षा गार्डों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करते हुए किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया। एसीपी सदर ममता खरब समेत सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।
पुलिस के मुताबिक मृतका नेहा गुप्ता (30) मुरादनगर स्थित न्यू डिफेंस कॉलोनी की रहने वाली थी। वह एमएससी करने के बाद पीएचडी कर रही थी। 17 अक्तूबर को उसकी मां सुनीता गुप्ता (65) को दिल की गंभीर बीमारी के चलते मेदांता अस्पताल में दाखिल किया गया था।
विज्ञापन
शनिवार को दोपहर पौने दो बजे मां की मौत की खबर के बाद नेहा को गहरा सदमा लगा। इसके बाद उसने अस्पताल के 15वें फ्लोर पर पहुंचकर छलांग लगा दी। चौथे फ्लोर की छत पर गिरने के बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि, हादसे के बाद अस्पताल प्रबंधन के रवैये से पुलिस भी परेशान दिखी।
अस्पताल में निजी सुरक्षा गार्डों ने पुलिस को भी जाने से मना करने पर हल्की झड़प हुई। एसीपी सदर ममता खरब के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर 174 की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।