फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after the Children's fights attack on family

बच्चों के झगड़े के बाद परिवार पर लाठी, डंडे और फरसे से हमला

Sat, 05 Dec 2015 06:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 05 Dec 2015 06:12 PM IST
विज्ञापन
after the Children's fights attack on family

तावड़ू खंड के गांव कांगरका में लाठी डंडा व फरसा से घर पर हमला कर दंपति व उसके परिजनों को गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


घायलों को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर 10 नामजद के विरूद्व विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित अली मौ0 पुत्र इसाक निवासी गांव कांगरका ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया की गत 2 दिसंबर को उसके पडोसी कयूम व उसके बच्चों का खेलते समय आपस में झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड़ित का कहना है उसकी पत्नी जुमी कयूम के घर पर शिकायत करकर अपने घर आ गई। लेकिन उसी दिन तीन बजे दोषी कयूम व उसके परिजनों ने एक सुनियोजित योजना के तहत उसके घर पर लाठी डंडा व फरसा से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया की इस झगडे में उसे व उसकी पत्नी जुमी, इतियाज, गुलफाम को गंभीर चोटे लगी है।


पीड़ित का कहना है की उनके शौर को सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हमलावरों के चुंगल से छुडाया। पीड़ित ने हमलावरों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।

इस मामले में पुलिस ने कयूम, शाहरून, नारून, इरशाद, महमूद, रूकमू, शहजाद, अनीस, जमशीदा पत्नी कयूम व नूरी पत्नी जौहर मौ0 दस नामजद के विरूद्व मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed