फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After Supreme Court judgement Nirbhaya case delhi police said We made every promise done to her

सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही खुलकर बोली दिल्ली पुलिस, ऐसे हल किया निर्भया केस

Tue, 10 Jul 2018 06:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Jul 2018 06:37 PM IST
विज्ञापन
After Supreme Court judgement Nirbhaya case delhi police said We made every promise done to her
निर्भया केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली पुलिस - फोटो : file

दिल्ली पुलिस के अधिकारी जो 16 दिसंबर 2012 को हुए निर्भया कांड की तहकीकात कर रहे थे। वे अब पीड़िता के माता-पिता से नजर मिलाने की हिम्मत जुटा पा रहे हैं और गर्व से यह कह पा रहे हैं कि उन्होंने मृत्युशैया पर लेटी उनकी 23 वर्षीय बेटी और पैरामैडिकल की छात्रा से आखिरी वक्त में किए गए वादे को पूरा किया। 

विज्ञापन


वर्ष 2012 में घटी इस दर्दनाक घटना ने जहां पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। वहीं सबकी निगाहें अपराधियों को खोज निकालने और उन्हें सख्त से सख्त सजा दिए जाने की और लगी थीं। हर कोई पीड़िता के लिए न्याय चाहता था। दिल्ली पुलिस ने इस केस को हल करने में एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। दक्षिणी दिल्ली की तत्कालीन डीसीपी छाया शर्मा, जिन्होंने इस केस की प्रमुखता से जांच की थी, के मुताबिक यह पीड़िता की ताकत और दृढ़ विश्वास ही था कि हम केस को इसके सही अंत तक ले आए। प्रत्येक अदालती कार्रवाई के दौरान बेहतर कार्य के लिए हमें सराहा गया। उनके मुताबिक यह हमारे कठिन परिश्रम का ही नतीजा था कि इस केस को हम इस पड़ाव तक लेकर आए। छाया अब नेशनल ह्यूमन राइट्स की डीआईजी हैं। 
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज  ने की मदद

इस मामले की जांच में शामिल एक और पुलिस अधिकारी (इंस्पेक्टर) अनिल शर्मा के मुताबिक निर्भया के माता-पिता की आंखों में जो विश्वास पुलिस और न्याय के प्रति दिखता रहा, उसी की वजह से हमने एकसाथ मिलकर इस लंबी लड़ाई लड़ी। अदालत के निर्णय ने यह साबित कर दिया है कि पुलिस ने कितने विस्तार से तहकीकात की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वसंत विहार थाने के तत्कालीन एसएचओ बताते हैं कि इस घटना के अगले ही दिन ही इस केस में हमें एक बड़ा सुराग हाथ लगा था। जब महिपालपुर के एक होटल की सीसीटीवी फुटेज से एक संदिग्ध वाहन दिखा जिस पर यादव लिखा था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस पूरी गंभीरता से इसकी छानबीन में लग गई। 


इस केस में निर्भया के माता-पिता ही नहीं बल्कि पूरे देश को उम्मीदें थी कि दोषियों को जल्द से जल्द और कड़ी से कड़ी सजा मिले। और ऐसा हुआ भी लेकिन केस को इस नतीजे पर पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई दिल्ली पुलिस ने, जिसके कठिन परिश्रम के बाद पूरे देश को शर्मसार कर देने वाली इस घटना की सभी परतें तह-दर-तह खुलती चली गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed