फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After season's hottest day, rains bring relief in delhi

आंधी-बारिश ने रोकी दिल्ली की रफ्तार

Fri, 30 May 2014 07:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 30 May 2014 07:38 PM IST
विज्ञापन
After season's hottest day, rains bring relief in delhi

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार शाम धूल भरी तेज आंधी की वजह से दिल्ली-गुड़गांव मेट्रो लाइन को कुछ देर के लिए पूरी तरह से रोकना पड़ा। शाम करीब सवा पांच बजे मौसम बिगड़ने से एलिवेटेड लाइन पर रौशनी इतनी कम हो गई की करीब एंक घंटे के लिए मेट्रो सेवा को रोकना पड़ा।

विज्ञापन


धूल भरी आंधी के कारण नोएडा-द्वारका और गुडगांव-जहांगीर पुरी मेट्रो सेवा कई स्थानों पर ठप हो गई थी। दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों अनुसार यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर उतार दिया गया था। हालांकि एक घंटे की जद्दोजहद के बाद फिर से मेट्रो शुरू हो गई है।
विज्ञापन


उधर, नई दिल्ली में कई जगहों पर पेड़ों के गिरने की सूचना है। पटियाला हाउस कोर्ट के गेट के पास एक खड़ी कार पर एक पेड़ गिर गया। हालांकि गाड़ी में कोई सवार नहीं था। वहीं, संसद भवन के पास विजय चौक स्थित ऐतिहासिक पिल्लर भी एक कार पर गिर गया। यहां भी किसी के जोखिम होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्लीवासियों के लिए शुक्रवार का दिन भारी मौसम के लिहाज से बहुत उठापटक वाला रहा। दिन की शुरुआत की भीषण गर्मी से हुई। पूरे दिन भर शहर का पारा 45 डिग्री के आसपास रहा। शाम होते ही धूर भरी आंधी और झमाझम हुई बारिश ने मौसम को थोड़ा ठंडा कर दिया।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान से चलने वाली धूल भरी आंधी के कारण दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शाम को धूल की आंधी और बारिश ने ऑफिस से घर लौट रहे लोगों को मुश्किल में डाल दिया। इसके कारण दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम लग गया है।


पूरे एनसीआर में अंधेरा छा जाने के कारण रोड में चलने वाली गाड़ियों ने अपने लाइट ऑन कर लिए हैं। मौसम विभाग ने बताया कि इस गर्मी से लोगों को 1 से 3 जून तक राहत मिलने की संभावना है। अभी दिल्ली में दिन में गर्मी बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed