{"_id":"5d2b6bd88ebc3e6cc0504509","slug":"after-school-fan-dropped-at-the-hindu-rao-hospital-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के बाद अब हिंदूराव अस्पताल में गिरा पंखा, आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के बाद अब हिंदूराव अस्पताल में गिरा पंखा, आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर साधा निशाना
Sun, 14 Jul 2019 11:22 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 14 Jul 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
हिंदू राव अस्पताल में गिरा पंखा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल में पंखा गिरकर घायल हुए छात्र का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा कि शनिवार रात उत्तरी दिल्ली नगर निगम के हिंदूराव अस्पताल में भी कुछ इसी तरह की घटना हुई। रात करीब ढाई बजे आपातकालीन वार्ड में छत पर लगा पंखा अचानक नीचे मेज पर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से मरीज का उपचार कर रहे सीएमओ डॉ. मनीष बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधन की इस लापरवाही पर डॉक्टर गुस्से में हैं। उनका कहना है कि छतों का बुरा हाल है। आए दिन सीमेंट आदि नीचे गिरती रहती है। दिल्ली के शीर्ष चिकित्सीय संस्थानों में से एक बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में व्यवस्थाओं की पोल पंखे ने खोल दी है। उन्होंने अंदेशा जताया है कि यदि जल्द ही मरम्मत नहीं हुई तो बड़ी घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
दरअसल, त्रिलोकपुरी स्थित स्कूल में पंखा गिरने की घटना के बाद भाजपा ने दिल्ली सरकार का घेराव किया था। दिल्ली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी और विधानसभा में नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने स्कूल का दौरा करते हुए दिल्ली सरकार को फेल बताया था। उधर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों के बाद इस घटना पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर निशाना साधा है। अब आम आदमी पार्टी भाजपा नेताओं के बयानों के आधार पर भाजपा शासित निगम के अस्पताल में पंखा गिरने की घटना को सियासत से जोड़कर भाजपा नेताओं की चुटकी ले रहे हैं। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई अधिकारिक जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन
अस्पताल की खामियां गिनाना पड़ा भारी
कुछ ही दिन पहले हिंदूराव अस्पताल में साबुन खत्म होने, संक्रमण फैलने इत्यादि से जुड़ी खामियां गिनाने वाले एक सीनियर रेजीडेंट को काफी महंगा पड़ गया। डॉक्टर के बयान पर अस्पताल की खामियों को उजागर कर रहीं खबरों के आधार पर अस्पताल प्रबंधन ने जवाब-तलब किया है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बगैर किसी वरिष्ठ डॉक्टर या अधिकारी से सलाह लिए कोई भी जूनियर डॉक्टर अस्पताल से जुड़ी गतिविधियों को सार्वजनिक नहीं कर सकता। इसलिए प्रबंधन ने बालरोग के सीनियर रेजीडेंट डॉ. राहुल चौधरी को नोटिस देते हुए जवाब मांगा है।