रेप करने के बाद अश्लील तस्वीरें खींचकर करता रहा यौन शोषण
दोस्ती का झांसा देकर पड़ोसी लड़के ने एक किशोरी को हवस का शिकार बनाया और अश्लील तस्वीरें खींच लीं।
अब तस्वीरें इंटरनेट पर डालने की धमकी दे मजबूर किशोरी का पिछले एक साल से यौन शोषण कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर सेंट्रल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सेंट्रल थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय पीड़िता बारहवीं कक्षा की छात्रा है। पीड़िता के मुताबिक उसकी दोस्ती पड़ोस में रहने वाले अक्षय नाम के युवक से हो गई थी। दोनों एक साथ घूमते थे।
रेप के बाद खींची अश्लील तस्वीरें
करीब एक साल पहले अक्षय ने एक दिन कोई नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने उसकी अश्लील तस्वीरें भी खींच लीं।
इसके बाद जनवरी 2014 से फरवरी 2015 तक अक्षय उसकी फोटो को इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर लगातार उसका यौन शोषण करता रहा।
युवती ने इसकी विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। एसएचओ सेंट्रल भारत भूषण ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर अक्षय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।