{"_id":"5d9ddc708ebc3e93ab3b8cbc","slug":"after-onion-tomato-price-soar-to-rs-80-kg-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई की एक और मार, दिल्ली में प्याज के बाद टमाटर के दाम बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई की एक और मार, दिल्ली में प्याज के बाद टमाटर के दाम बढ़े
Wed, 09 Oct 2019 06:58 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Wed, 09 Oct 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
टमाटर की कीमतों में उछाल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर महंगाई की मार लोगों पर पड़नी शुरू हो गई है। अन्य राज्यों में भारी बारिश के कारण सप्लाई में बाधा हो रही है जिससे बुधवार को दिल्ली में टमाटर के दाम बढ़कर 80 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
हालांकि, पिछले सप्ताह की तुलना में प्याज की दरों में गिरावट दर्ज की गई है। अब दिल्ली में प्याज 60 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं विक्रेताओं का कहना है कि टमाटर की दरों में पिछले कुछ दिनों से इजाफा हुआ है और इसका कारण सप्लाई का प्रभावित होना है।
विज्ञापन
एक मदर डेरी के सफल दुकान पर टमाटर 58 रुपये किलो का बिका। वहीं बुधवार को स्थानीय दुकानदारों ने 60 से 80 रुपये किलो तक टमाटर बेचा।
आजादपुर मंडी के एक होलसेल व्यापारी ने समाचार एजेंसी को बताया कि भारी बारिश और बाढ़ के कारण टमाटर की सप्लाई प्रभावित हुई है। इस वजह से पिछले कुछ दिनों से टमाटर के दाम बढ़ गए है। उन्होंने कहा कि दक्षिण के राज्यों जैसे कर्नाटक और तेलंगाना भारी बारिश और बाढ़ के गवाह हैं, इन राज्यों में सब्जियों की फसल बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
सरकारी डाटा के अनुसार, अन्य शहरों में भी टमाटर के दाम में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। बुधवार को दुकानदारों ने कोलकाता में टमाटर 60 रुपये किलो, मुंबई में 54 रुपये किलो और चेन्नई में 40 रुपये किलो तक बेचा।