{"_id":"8838e104400160b642cc7ee256b1db08","slug":"after-nine-months-pregnant-at-manipulating-reports-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती से छेड़छाड़ में नौ माह बाद रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती से छेड़छाड़ में नौ माह बाद रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 21 Mar 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा स्थित दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी गर्भवती महिला से गांव के ही युवक ने छेड़छाड़ की और मारपीट भी की थी। मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मजबूरन पीड़ित परिवार को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। अब नौ माह बाद कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पीड़िता के पति का आरोप है कि 26 जून को पड़ोस में रहने वाले गौरव ने उसकी पत्नी से घर पर छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर आरोपी ने उसे पीटा भी था। महिला के परिजन जब आरोपी के परिवार वालों से शिकायत करने गए तो उन लोगों ने उन्हें धमकी दे दी।
विज्ञापन
उन्होंने दनकौर कोतवाली में तहरीर दी मगर पुलिस ने अगले दिन आने के लिए कहा और करीब एक सप्ताह तक टरकाती रही। बाद में पुलिस ने उन्हें फटकार लगाकर भगा दिया। इसके बाद पीड़ित पति ने कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट ने दनकौर पुलिस को आदेश दिया तो रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन