फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After killing a property dealer tried to burn his body in delhi

दिल्ली में मिली अधजली लाश: प्रॉपर्टी डीलर की हत्याकर पहचान मिटाने के लिए लगा दी आग, पास में पड़ा था 500 का नोट

Fri, 02 Jan 2026 09:21 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 02 Jan 2026 09:21 PM IST
सार

पूछताछ करने पर मृतक की पहचान गांव नाहरी सोनीपत हरियाणा निवासी 38 साल के भूपेंद्र उर्फ बिनु के रूप में हुई। वह अपने भाई मनोज के साथ सोनीपत में दक्ष प्रॉपर्टी नाम से प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। 

विज्ञापन
After killing a property dealer tried to burn his body in delhi
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के नरेला इलाके में गुरुवार रात एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गई। डीलर की पहचान गांव नाहरी सोनीपत हरियाणा निवासी भूपेंद्र उर्फ बिनु के रूप में हुई है। हत्यारों ने पहचान मिटाने के लिए हत्या करने के बाद शव को जलाने की कोशिश की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है।

विज्ञापन

 

 

Trending Videos

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 1 जनवरी की देर रात नरेला थाना पुलिस को लामपुर स्थित एक खेत में शव पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। खेत के अंदर पुलिस को एक बाड़ वाले घर में एक पुरुष का शव अधजली अवस्था में पड़ा मिला। मरने वाले के सिर से खून निकल रहा था। एक तसला में पांच सौ का नोट बिना जले हुए हालत में मिले और मृतक का मोबाइल फोन भी मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ करने पर मृतक की पहचान गांव नाहरी सोनीपत हरियाणा निवासी 38 साल के भूपेंद्र उर्फ बिनु के रूप में हुई। वह अपने भाई मनोज के साथ सोनीपत में दक्ष प्रॉपर्टी नाम से प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

मामले की छानबीन के दौरान पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। साथ ही परिवार वालों और पीड़ित के मोबाइल फोन की तकनीकी जांच से पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मृतक किसके संपर्क में था और वह लामपुर इलाके में किसके बुलाने पर आया था। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपियों के मामले में कुछ साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर वह आरोपियों की धर पकड़ के लिए दबिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed