अवैध संबंधों के बाद अनबन, महिला ने मारा युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण दिल्ली के सरोजनी नगर इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त मथुरा निवासी संतोष कुमार (25) के रूप में हुई है। संतोष के इलाके में रहने वाली एक शादीशुदा महिला से अवैध संबंध थे।
अनबन होने की वजह से महिला ने अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर संतोष की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने 40 साल की महिला व उसके दोनों सहयोगी बबलू (28) व दिनेश (30) को दबोच लिया है।
सरोजनी नगर थाना पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, संतोष सरोजनी नगर के अनंतराम कैंप में अकेला रहता था।
शव पालिका मार्केट के पास पड़ा हुआ मिला
माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्य मथुरा में रहते हैं। संतोष चाणक्यपुरी स्थित एक निजी अस्पताल में हाउस कीपिंग सुपरवाइजर था।
शनिवार सुबह उसका शव सरोजनी नगर स्थित पालिका मार्केट के पास पड़ा हुआ मिला। जेब से मिले कागजों के आधार पर पुलिस ने मृतक की शिनाख्त की।
परिवार को सूचना देने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि संतोष के करीब एक साल से अनंतराम कैंप में ही रहने वाली एक शादीशुदा महिला से अवैध संबंध थे। यहां महिला अपने चार बच्चों के साथ रहती थी।
महिला ने कहा कि संतोष अपनी कमाई ज्यादातर उस पर लुटाता था
पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। शुरू में उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन बाद में उसने हत्या की बात कबूल कर ली।
महिला ने खुलासा किया कि संतोष अपनी कमाई का ज्यादातर हिस्सा उस पर लुटाता था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह उसे रुपये नहीं दे रहा था।
इसी अनबन की वजह से उसने अपने जानकार बबलू और दिनेश के साथ मिलकर संतोष की घर बुलाकर गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में उसका शव पालिका मार्केट के पास फेंक दिया।