युवती से गैंगरेप के बाद राजस्थान जा छिपा था इनामी डकैत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित युवती से गैंगरेप के मुख्य आरोपी सहमूद को मंगलवार देर रात मेवात पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। उस पर पुलिस ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।
आरोपी को बुधवार को फिरोजपुर झिरका पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, दलित युवती से गैंगरेप का मुख्य आरोपी सहमूद घटना के बाद से फरार था। इसकी गिरफ्तारी को लेकर दबाव के चलते पुलिस ने इस पर 10 हजार का इनाम घोषित कर दिया था।
पुलिस ने किया था भगौड़ा घोषित
इस बीच पुलिस को उसके राजस्थान के भरतपुर जिले के नगर कस्बे के एक गांव में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद मेवात पुलिस ने टीम गठित नगर कस्बे में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
सहमूद पर मेवात पुलिस की अब तक की जांच में उस पर फरीदाबाद, पलवल, बल्लभगढ़ व मेवात जिले में चोरी, लूटपाट व डकैती के कई मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है।
सभी मामलों में पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित किया हुआ है।