फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After denies alms woman hits to blades and cuts by teeth

भीख न मिलने पर महिला ने मारा ब्लेड

Mon, 25 Aug 2014 01:09 AM IST
Updated Mon, 25 Aug 2014 01:09 AM IST
After denies alms woman hits to blades and cuts by teeth

दिल्ली के दरियागंज में भीख नहीं देने पर एक महिला भिखारी ने युवक के चेहरे पर ब्लेड मार दिया जबकि दूसरी ने उसके हाथ पर दांत से काट लिया।



शोरशराबा सुनकर वहां पहुंचे लोगों ने दोनों को पकड़कर पिटाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों के  खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस के अनुसार, विक्रम नगर निवासी रविंद्र कुमार (28) अंसारी रोड पर स्थित निजी कंपनी में नौकरी करता है। शनिवार शाम वह राजघाट बस स्टॉप पर उतरकर पैदल ही कार्यालय जा रहा था।
विज्ञापन


मस्जिद के पास दो महिलाएं दीवार पर बैठी हुई थीं। एक ने रविंद्र से पानी देने के लिए कहा। पानी नहीं होने की बात कहने पर महिला ने खाने के लिए रुपये मांगे।

शर्ट का कॉलर पकड़कर गाल पर मारी ब्लेड

After denies alms woman hits to blades and cuts by teeth

रविंद्र के मना किया तो एक ने उसकी शर्ट का कॉलर पकड़ लिया और गाल पर ब्लेड मार दिया। वहीं, दूसरी महिला ने उसके हाथ में दांत से काट लिया।

रविंद्र के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। रविंद्र के गाल से खून निकलता देखकर लोगों ने दोनों महिलाओं को जमकर पीटा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने रविंद्र को लोकनायक अस्पताल पहुंचाया। महिलाओं की पहचान आसफ अली रोड निवासी माया और जामा मस्जिद निवासी तसलीमा के रूप में हुई।

पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि दोनों स्मैक पीने की आदी हैं और इसी के लिए भीख मांगती हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed