फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After Defeat Pressure of Resignation on Aam Aadmi Party Convener Gopal Rai

आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक पर बन रहा इस्तीफे का दबाव

Sat, 25 May 2019 11:58 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 25 May 2019 11:58 PM IST
सार

- पार्टी का एक धड़ा करारी शिकस्त की जिम्मेदारी तय करने की कर रहा वकालत

विज्ञापन
After Defeat Pressure of Resignation on Aam Aadmi Party Convener Gopal Rai
गोपाल राय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली चुनाव में मिली करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय समेत पूरी प्रदेश इकाई पर इस्तीफे का दबाव बन रहा है। पार्टी नेताओं के एक धड़े की दलील है कि एमसीडी चुनाव की तरह प्रदेश नेतृत्व को हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। खासतौर से इसलिए भी कि पार्टी इस बार लड़ाई से बाहर हो गई। आप को शिकस्त भाजपा ने नहीं, पूरे उत्तर भारत में अपना जनाधार गंवाने वाली कांग्रेस ने दी है। सूत्रों की मानें तो रविवार की बैठक में इस मसले पर गहमागहमी दिख सकती है।

विज्ञापन


गठन के बाद से बीते सात सालों में पार्टी पहली बार इतनी बुरी तरह हारी है। 2013 में पहली बार चुनाव लड़ रही आप का दिल्ली में वोट शेयर 29.5 फीसदी था। वहीं, 2014 लोक सभा चुनाव में हार के बावजूद भी पार्टी को दिल्ली में 32.9 फीसदी वोट मिले थे। तब  पार्टी सभी सातों सीटों पर दूसरे नंबर पर रही थी। आप का सबसे स्वर्णिम प्रदर्शन 2015 के  विधानसभा चुनाव में दिखा था। 54 फीसदी वोट हासिल करने के बाद पार्टी 70 में से 67 सीटेें जीतने में कामयाब रही थी।
विज्ञापन


दिल्ली में पार्टी को पहली बार नाकामी 2017 के एमसीडी चुनाव में मिली थी। तीनों निगमों में शिकस्त मिलने के बावजूद भी पार्टी 26 फीसदी वोट हासिल करने में कामयाब हुई थी। इस दौरान पार्टी दिल्ली में दूसरे नंबर पर रही। फिर भी, तत्कालीन दिल्ली प्रदेश संयोजक समेत कई पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लोकसभा चुनाव में न सिर्फ वोट प्रतिशत खिसककर 18.1 फीसदी पर पहुंच गया, बल्कि कांग्रेस दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। आप सूत्रों का मानना है कि इस बार आप भाजपा से नहीं, कांग्रेस से हारी है। सिर्फ दिल्ली को छोड़कर पूरे उत्तर भारत में कांग्रेस का जनाधार तेजी से खिसका है। आप के लिए बात अस्तित्व के संकट तक आ पहुंची है। अगर 2020 विधानसभा चुनाव में पार्टी हारती है तो उसके लिए खुद को बचाए रख पाना बहुत मुश्किल होगा। ऐसे में कई पार्टी नेता दबाव बना रहे हैं कि दिल्ली के हार की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। प्रदेश को नया नेतृत्व देकर पार्टी को विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करनी होगी। 


आज की बैठक में हो सकती है चर्चा
सूत्रों की मानें तो रविवार शाम पंजाबी बाग क्लब में राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं की बैठक में इस मसले पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि बैठक में गोपाल राय खुद ही इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं। ऐसा न होने की हालत में बैठक में लिए गए फैसले के आधार पर आगे की रणनीति तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed