फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after death of a boy man jam in noida

सड़क हादसे में व्यापारी की मौत, एनएच-91 पर लगाया जाम

Fri, 26 Aug 2016 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 26 Aug 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन

एनएच-91 पर आरबीएल कंपनी के नजदीक दो ट्रकों के बीच में बाइक आने पर एक परचून व्यापारी की हादसे में मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने करीब ढाई घंटे तक सड़क जाम कर यातायात बाधित कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सहायता राशि दिलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस के मुताबिक कोतवाली बादलपुर क्षेत्र के गांव डेरी मच्छा निवासी नवीन कुमार (30) पुत्र महावीर बृहस्पतिवार सुबह बाइक से जीटीरोड स्थित परचून की दुकान खोलने जा रहा था।
विज्ञापन


केआरबीएल कंपनी के पास ट्रक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी, उस दौरान एक ट्रक उसकी बाइक से आगे था। दोनों ट्रकों के बीच में आने पर टक्कर लगने पर बाइक से नीचे गिर गया। सड़क पर गिरने से ट्रक के नीचे आने पर उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की सूचना पाकर गांव डेरी मच्छा के ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने जीटी रोड जाम कर दिया। जाम लगने पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की एक नहीं सुनी। पुलिस ने जाम लगने के बाद वाहनों को गाजियाबाद के लाल कुंआ और दादरी डायवर्जन करा दिया।

घटना की सूचना पाकर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार, दादरी,  जारचा, बादलपुर, बिसरख थानों की भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया।


नाराज ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण पीड़ित परिजनों को सरकार द्वारा सहायता राशि की मांग पर अड़े रहे। ढाई घंटा बाद उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मृतक के परिजनों को सहायता राशि दिलाने और चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। उसके बाद जाम खोला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed