फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After Constable Court against Kejriwal approached by another man.

केजरीवाल के खिलाफ एक और शख्स पहुंचा कोर्ट

Fri, 24 Jul 2015 09:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Jul 2015 09:23 AM IST
विज्ञापन
 After Constable Court against Kejriwal approached by another man.

विज्ञापन मामले में अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अदालत की अवमानना याचिका दायर की गई है। उन पर अदालत के आदेश के संबंध में गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


याचिका पर 27 जुलाई को सुनवाई होगी। याची हरवीर चौधरी व अधिवक्ता विपिन बी.सिंह ने तर्क रखा है कि कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन की याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश जी.रोहिणी की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने 15 जुलाई को केंद्र सरकार से पूछा था कि विज्ञापन नीति पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए फैसले को अमल में लाने के लिए क्या उपाय किए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनहित याचिका में केजरीवाल सरकार द्वारा जनता के धन को विज्ञापनों में बर्बाद करने से रोकने की मांग की गई है।

'जनता का पैसा बर्बाद कर रहे हैं सीएम'

 After Constable Court against Kejriwal approached by another man.

उन्होंने कहा कि 18 जुलाई को वे एक टीवी चैनल देख रहे थे। जिसमें केजरीवाल ने कहा कि हाईकोर्ट ने विज्ञापन मामले में दायर याचिका खारिज कर दी और कहा कि सरकार अच्छा काम कर रही है।

याची ने कहा कि अदालत ने इस प्रकार का आदेश नहीं दिया। याचिका अभी विचाराधीन है ऐसे में केजरीवाल का बयान काफी गंभीर है।

उन्होने कहा कि केजरीवाल का बयान अदालत के आदेश की अवमानना है, ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed