कांग्रेस के बाद आप का दावा, दिल्ली में लाखों फर्जी मतदाता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बड़े पैमाने पर मतदाता सूची में गड़बड़ी होने का खुलासा किया है। पार्टी का कहना है कि राजधानी में करीब चार लाख मतदाताओं के एक से अधिक वोट हैं।
वहीं, बड़ी संख्या में दिल्ली के वोटरों का नाम यूपी और हरियाणा के नजदीकी शहरों की वोटर लिस्ट में भी दर्ज हैं। पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त व दिल्ली चुनाव अधिकारी को इसका प्रमाण दिया।
पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पार्टी ने अपने स्तर पर मतदाता सूची की जांच की थी। इन दौरान पता चला कि 3,94,914 मतदाताओं के एक से अधिक वोट हैं।
ऐसे कैसे होगा दिल्ली में निष्पक्ष चुनाव
इस तरह के कुल वोटरों की संख्या 11,50,509 है। साथ ही इनमें से ज्यादातर वोटर कार्ड का फोटो एक ही था। खास बात यह कि इसमें से कई लोगों के नाम एक ही बूथ पर दर्ज पर हैं।
केजरीवाल ने इतने बड़े पैमाने पर हो रहे घपले से दिल्ली में स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव पर सवाल उठाया है। उन्होंने आयोग से पार्टी द्वारा मुहैया कराए गए ठोस प्रमाणों की जांच करते हुए फर्जी वोटर को लिस्ट से बाहर निकालने और गड़बड़ी में शामिल अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
दिल्ली में यूपी-हरियाणा के भी वोटर अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पार्टी द्वारा मतदाता सूची का मिलान हरियाणा और यूपी की मतदाता सूची से भी किया गया। जांच से मिले आंकड़े हैरान करने वाले थे। 14,71,024 मतदाताओं के नाम दिल्ली के साथ हरियाणा की मतदाता सूची में हैं।
वहीं, 12,53,779 मतदाता दिल्ली और यूपी दोनों की मतदाता सूची में हैं। केजरीवाल ने इस दौरान बिजवासन विधान सभा का उदाहरण भी दिया गया, जिसमें दस हजार से ज्यादा फर्जी वोट हैं।