फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After college manager murder public lit police station in greater noida

कॉलेज प्रबंधक की हत्या के बाद लोगों ने थाना फूंका

Sat, 10 May 2014 08:04 AM IST
Updated Sat, 10 May 2014 08:04 AM IST
विज्ञापन
After college manager murder public lit police station in greater noida

ग्रेटर नोएडा के द्रोणाचार्य कॉलेज के पूर्व प्रबंधक और व्यापारी मनमोहन चौधरी पर शुक्रवार शाम नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर उनकी जान ले ली। उनको चार गोलियां लगीं और अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दनकौर के द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज के पूर्व प्रबंधक और व्यापारी मनमोहन चौधरी शाम को अपने कपडे़ और जूते के शोरूम से घर लौट रहे थे। शोरूम से करीब 500 मीटर की दूरी पर वह पहुंचे तो पीछे से चार बाइकों पर आठ नकाबपोश बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


करीब 15 राउंड गोलियां चलीं। गोलियों की आवाज से बाजार थर्रा गया और लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। अफरातफरी का लाभ उठाकर बदमाश भाग गए। मनमोहन को जख्मी हालत में ग्रेनो के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने सामान तोड़कर थाने में लगाई आग

After college manager murder public lit police station in greater noida

घटना के बाद दनकौर के व्यापारियों ने कोतवाली में हंगामा किया और थाने में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी।

पुलिस प्रथम दृष्टया हमले के पीछे जमीन का विवाद मान रही है। घटना के बाद से दनकौर का बाजार बंद है।

घटना के बाद दनकौर के व्यापारियों ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने को आग के हवाले कर दिया। रात करीब साढे़ नौ बजे तक व्यापारी हंगामा कर रहे थे।

क्या हत्या का असली कारण?

After college manager murder public lit police station in greater noida

जानकारों की मानें तो एक व्यक्ति से मनमोहन चौधरी ने करीब 40 बीघा जमीन खरीदी थी, लेकिन उस जमीन में से करीब चार बीघा जमीन पर विवाद चल रहा था।

यह भी आरोप है कि किसान ने उस चार बीघे जमीन को कई लोगों को बेच दिया था। जिससे कई लोग इस जमीन पर अपना कब्जा बता रहे थे। पुलिस का भी यही मानना है कि पूर्व प्रबंधक की इसी जमीन के सिलसिले में हत्या की गई है।

दनकौर में इन दिनों दो गिरोह काम कर रहे हैं। एक गिरोह दनकौर के गांवों के युवकों का है, जबकि दूसरा गिरोह दादरी से जुड़ा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं दो गिरोह में से किसी ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed