फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   after Blasts transport department in action

बम धमाकों के बाद हरकत में परिवहन निगम, लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Thu, 09 Jun 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 09 Jun 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
after Blasts transport department in action
- फोटो : अमर उजाला

रोडवेज बसों में हो रहे बम धमाकों के बाद परिवहन निगम हरकत में आ गया है। बुधवार को परिवहन महानिदेशक ने निर्देश जारी कर प्रत्येक चालक व परिचालक से बस चलाने से पहले तलाशी सुनिश्चित करने को कहा है। इसके अलावा परिवहन निगम ने बस अड्डे और बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला लिया है। जुलाई से डिपो बसों में कैमरे लगाने की योजना पर कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए डिपो में सर्वर रूम भी बनाया जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, धमाकों के बाद हरियाणा रोडवेज की बसों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। फरीदाबाद डिपो का बल्लभगढ़ बस अड्डा प्रदेश के बड़े बस अड्डों में शुमार है। रोजाना हजारों की संख्या में यात्री यहां से बसें पकड़ते हैं। ऐसे में सुरक्षा में ढील बरतकर रोडवेज प्रबंधन कोई जोखिम मोल नहीं लेना चाहता। यहां से रोज दिल्ली, चंडीगढ़, यूपी, उत्तराखंड, जम्मू, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पंजाब आदि इंटर स्टेट व अन्य लोकल रूटों के लिए 250 से ज्यादा बसें चलती हैं। इनसे 8 से 10 हजार लोग यात्रा करते हैं।
विज्ञापन


हर बस में दो कैमरे
कैमरों से रोडवेज के कर्मचारियों पर भी अधिकारियों की निगाह बनी रहेगी। सीसीटीवी कैमरों से इनकी लापरवाही पर भी लगाम लग सकेगी। बस अड्डे पर मुख्य स्थानों पर आधुनिक तकनीक के चार कैमरे तथा डिपो की सभी बसों में सीसीटीवी लगाए जाएंगे। हर बस में दो कैमरे लगाए जाएंगे। एक कैमरा बस के अगले हिस्से में लगाया जाएगा, जिससे आधी बस की सुरक्षा होगी, जबकि दूसरा मूविंग कैमरा बस के पीछे की लोकेशन में लगाया जाएगा। दूसरा कैमरा 360 डिग्री एंगल पर पिछले हिस्से की गतिविधियों की रिकॉर्डिंग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भविष्य में कैमरा लगी बसों को डिपो से पॉसिंग मिलेगी। सुरक्षा के मद्देनजर चालक-परिचालकों को भी अलर्ट किया गया है। सभी बसों में सीसीटीवी लगाने की कवायद शुरू कर दी जाएगी।
-रीगल कुमार, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो फरीदाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed