फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After a quarrel with his girlfriend, the young man committed suicide by hanging himself in a hotel

वैलेंटाइन डे पर प्रेमी ने दी जान: होटल में प्रेमिका से झगड़ा और फांसी पर झूल गया युवक, रात में हुई थी कहासुनी

Fri, 14 Feb 2025 12:35 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 14 Feb 2025 12:35 PM IST
सार

शुक्रवार सुबह 7:12 बजे पश्चिम विहार ईस्ट थाना पुलिस को होटल में एक युवक के आत्महत्या करने की जानकारी मिली। थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एक युवक को कमरे में फांसी पर लटका हुआ पाया।

विज्ञापन
After a quarrel with his girlfriend, the young man committed suicide by hanging himself in a hotel
प्रेमी प्रेमिका - फोटो : Freepik

विस्तार

पश्चिम विहार इलाके में शुक्रवार सुबह प्रेमिका से किसी बात पर झगड़ा होने के बाद एक युवक ने होटल डी क्राउन में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त निहाल विहार निवासी अभिनव सागर के रूप में ही है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मौके पर मौजूद उसकी प्रेमिका से पूछताछ कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह 7:12 बजे पश्चिम विहार ईस्ट थाना पुलिस को होटल में एक युवक के आत्महत्या करने की जानकारी मिली। थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एक युवक को कमरे में फांसी पर लटका हुआ पाया।
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि होटल के कमरे में एक लड़की भी मिली। पूछताछ के दौरान पता चला है कि वह पिछले कुछ समय से एक दूसरे को जानते थे। रात में दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed