फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After 350 years Rahim tomb will be seen in a new form

350 साल बाद नए स्वरूप में दिखेगा रहीम का मकबरा

Fri, 18 Dec 2020 03:49 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 18 Dec 2020 03:49 PM IST
सार

  • नए रंग-रूप के साथ आम लोगों के लिए खोला गया
  • 2014 से चल रहा था सौंदर्यीकरण का काम

विज्ञापन
After 350 years Rahim tomb will be seen in a new form
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाल बलुआ पत्थर और संगमरमर से बना अब्दुर्रहीम खान-ए-खाना का मकबरा लगभग 350 साल बाद अब नए स्वरूप में दिखाई देगा। सदियों से उपेक्षित इस मकबरे को आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) के साथ मिलकर इंटरग्लोब फाउंडेशन व आगा खां ट्रस्ट फॉर कल्चर ने फिर से संरक्षित करने का प्रयास किया है। साल 2014 से इसके सौंदर्यीकरण का काम शुरू हुआ था, जो अब पूरा हो चुका है। सबसे खास इसके चारों ओर लगी रंग-बिरंगी लाइटें हैं। जो रात को इसकी खूबसूरती को और बढ़ाती है। बृहस्पतिवार को मुगल स्थापत्य कला के इस उत्कृष्ट नमूने को नए रूप रंग के साथ आम लोगों के लिए खोल दिया गया।

विज्ञापन


रहीम का मकबरा मुगल बादशाह हुमायूं के मकबरे और सूफी संत हजरत निजामुद्दीन की दरगाह के नजदीक ग्रैंड ट्रंक रोड पर 16 वीं सदी के अंत में बनवाया गया था। इसे मुगल बादशाह अकबर के नवरत्नों में से एक अब्दुर्रहीम खान-ए-खाना ने अपनी बेगम की याद में बनवाया था। मुगल सल्तनत में यह पहला निर्माण था, जिसे किसी ने अपनी बेगम के प्रेम में बनवाया था। लेकिन 18वीं सदी में इस दो मंजिला खूबसूरत मकबरे से लाल बलुआ पत्थरों की खुदाई का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन


दिल्ली में सफदरजंग के मकबरे के निर्माण के लिए इस मकबरे के खूबसूरत व नक्काशीदार संगमरमर और बलुआ पत्थरों को निकाल लिया गया। तब से यह जगह उजाड़ खंडहर में तब्दील हो गई थी। आगा खां ट्रस्ट फॉर कल्चर के सीईओ रतीश नंदा ने कहा कि केवल 15 रुपये का टिकट लेकर लोग इस मकबरे का दीदार कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रहीम के मकबरे की क्या है खासियत
यहां एक स्थायी एग्जीबिशन लगाया गया है। जिसमें 19 चित्रों के माध्यम से इस मकबरे के इतिहास, रहीम की जीवनी प्रस्तुत की गई है। जिसके माध्यम से मकवरे की कारीगरी, मुख्य कक्ष, गुंबद, लोक शास्त्र में रहीम, रहीम का भक्ति काव्य, नीति काव्य, रहीम कलम के सिपाही जैसे विषयों की जानकारी मिलेगी। साथ ही रहीम के उद्दात भाव, रामायण और महाभारत के प्रति गहरे लगाव के विषय में भी जानकारी प्राप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed