फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   African elephant Shankar freed from chains in the zoo condition improves

Delhi: चिड़ियाघर में अफ्रीकी हाथी शंकर जंजीरों से मुक्त, हालात में हुआ सुधार; विदेशी महावत कर रहे हैं देखभाल

Sat, 12 Oct 2024 08:17 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 12 Oct 2024 08:17 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर शंकर का वीडियो साझा किया। सिंह ने कहा, अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि दिल्ली के चिड़ियाघर में अफ्रीकी हाथी शंकर न सिर्फ तनाव मुक्त हुआ, बल्कि जंजीर से भी मुक्त कर दिया गया है। उसके खाने पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
African elephant Shankar freed from chains in the zoo condition improves
अफ्रीकी हाथी शंकर - फोटो : X/ Kirti Vardhan Singh

विस्तार

केंद्रीय पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह की कोशिशें कामयाब होती दिख रही हैं। अफ्रीकी हाथी शंकर न सिर्फ स्वस्थ हो रहा, बल्कि वह जंजीरों से मुक्त भी हो गया। उसने शुक्रवार को बाड़े में खूब चहलकदमी की।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर शंकर का वीडियो साझा किया। सिंह ने कहा, अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि दिल्ली के चिड़ियाघर में अफ्रीकी हाथी शंकर न सिर्फ तनाव मुक्त हुआ, बल्कि जंजीर से भी मुक्त कर दिया गया है। उसके खाने पर नजर रखी जा रही है। शंकर की देखभाल के लिए जामनगर के वनतारा से आई टीम व दक्षिण अफ्रीका के हाथी विशेषज्ञ डॉक्टर इंड्रियन और फिलीपीन से आए महावत माइकल ने शंकर की गहन निगरानी की है। इसके बाद उन्होंने शंकर के खान-पान व उसके रहने को सुविधाजनक बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए, जिससे उसके व्यवहार में बदलाव देखने को मिले। शंकर की दिनचर्या और खाने के साथ उसे व्यस्त रखने के लिए अनेक गतिविधियों की रूपरेखा  तैयार की गई है।
विज्ञापन


चिड़ियाघर पर हुई थी कार्रवाई
शंकर के रहन-सहन को लेकर दिल्ली चिड़ियाघर के ऊपर कार्रवाई हुई थी और प्रतिबंध लगा दिया गया था। विश्व चिड़ियाघर और एक्वेरियम संघ वाजा ने दिल्ली चिड़ियाघर की सदस्यता 6 महीने के लिए निलंबित कर दी गई थी। आरोप था कि यहां हाथी को एकांतवास में रखा गया था, और उसकी सुविधाओं में भी खासी कमी थी। उसके बाद हरकत में आए केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय व खासतौर पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने इस पूरे मामले में व्यक्तिगत रुचि लेते हुए शंकर के लिए सुविधाओं को बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed