फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Afghan citizen arrested with over 20 thousand US dollars at delhi IGI airport

एयरपोर्ट पर अफगानी नागरिक से विदेशी करेंसी बरामद, 20 हजार यूएस डॉलर मिले

Mon, 30 Jul 2018 11:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 30 Jul 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
Afghan citizen arrested with over 20 thousand US dollars at delhi IGI airport
एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ की सर्विलांस टीम ने एक अफगानी नागरिक के कब्जे से काफी मात्रा में विदेशी करेंसी बरामद की है। बैग की तलाशी के दौरान उसके पास से 20 हजार यूएस डॉलर बरामद किए गए हैं। सीआईएसएफ ने यात्री को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया है।  
विज्ञापन


सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार सात बजे सुबह टर्मिनल तीन पर तैनात सीआईएसएफ की सर्विलांस व इंटेलिजेंस टीम ने एक अफगानी यात्री को रोककर उसके बैग की तलाशी ली। 
विज्ञापन


इस दौरान बैग से 20 हजार यूएस डॉलर बरामद किए गए, जिसकी कीमत भारतीय रुपये में करीब 13.79 लाख रुपये बताई जा रही है। यात्री को डॉलर से संबंधित कागजात दिखाने के लिए कहा गया। लेकिन यात्री कोई कागजात पेश नहीं कर पाया।   
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री की पहचान अफगान निवासी मलिकजादा गुलाम मुर्तजा के रूप में हुई। वह काबुल जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा था। सीआईएसएफ टीम ने यात्री और उससे मिले यूएस डॉलर को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed