{"_id":"5af068104f1c1b62098b8c77","slug":"advisory-of-delhi-police-issued-not-to-leave-home-during-storm-and-bad-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":" दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, आंधी-तूफान के दौरान घर से न निकलने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, आंधी-तूफान के दौरान घर से न निकलने की सलाह
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 08 May 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
storm
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभावित तूफान और अंधड़ के चलते सोमवार को दिल्ली पुलिस ने आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। वाहन चालकों व अन्य लोगों को आंधी-तूफान के दौरान घर से न निकलने की सलाह दी है। पुलिसकर्मियों को भी सड़क पर उत्पन्न होने वाली बाधाओं से निपटने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी में कहा गया है कि आंधी के दौरान बिजली के तारों, पेड़ व अन्य ऐसे किसी स्थान के आसपास वाहनों को पार्क न करें, जिससे खतरा हो। सड़क पर मौजूद पैदल लोग किसी पक्की इमारत और ढांचे के नीचे ही रुकें। आंधी के दौरान वाहन चालक डिपर और पार्किंग का प्रयोग करें।
विज्ञापन
घर से बाहर निकलने से पूर्व मौसम विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार अपडेट रहें। इसी के अनुसार यात्रा का कार्यक्रम बनाएं। किसी भी इमरजेंसी के दौरान 1095, 011-258444444 और व्हाट्सऐप नंबर-8750871493 पर सूचित करें। @dtptraffic पर ट्वीट भी कर सकते हैं।
विज्ञापन