फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   adolescence counselling plan closed in files

यहां के डॉक्टर नहीं करना चाहते मेंटली चैलेंज्ड बच्चों का इलाज!

Sat, 08 Feb 2014 06:21 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 08 Feb 2014 06:21 PM IST
विज्ञापन
adolescence counselling plan closed in files

जिला अस्पताल में तीन माह पहले पढ़ने-लिखने में कम रुचि रखने वाले, मंद बुद्धि बच्चों की काउंसलिंग की जानी थी। एडोलसंस (किशोरावस्था) काउंसलिंग का प्रस्ताव भी तैयार किया गया।

विज्ञापन


लेकिन अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों में तालमेल की कमी से योजना शुरू होने से पहले ही ठंडे बस्ते में चली गई। नवंबर में एडोलसंस काउंसलिंग शुरू की जानी थी। जिसमें मनोचिकित्सक पद्यति से मंद बुद्धि, अस्थिर व्यवहार करने वाले बच्चों की काउंसलिंग की योजना थी।
विज्ञापन


जिसके लिए एनजीओ से भी अनुबंध होना था, लेकिन अभी तक इस योजना पर अमल नहीं हुआ। हालांकि, अस्पताल की सीएमएस मीना मिश्रा ने बताया कि ऐसे जो भी मरीज आ रहे हैं, उनकी काउंसलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ, डाक्टर इस बात से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि अभी इस योजना का प्रपोजल तैयार किया गया है। उनके पास ऐसा कोई मरीज नहीं आया है और न ही काउंसलिंग की गई है।


यही हाल फिजियोथैरेपी विभाग का भी है। अस्पताल में मौजूद रोशनी विभाग को पीजीआई शिफ्ट कर वहां फिजियोथैरेपी विभाग खोलने का प्रस्ताव रखा गया। इसके लिए 20 उपकरणों की एक सूची प्राधिकरण को भेजी गई, लेकिन यह योजना भी क्रियान्वित नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed