फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ADO Panchayat behaved rudely with MLA Vijaypal Aadhti over tea

Hapur: एडीओ पंचायत ने चाय को लेकर विधायक से की अभद्रता, सीएम कार्यालय ने लिया संज्ञान; मांगी रिपोर्ट

Fri, 28 Mar 2025 10:54 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: श्याम जी. Updated Fri, 28 Mar 2025 10:54 PM IST
सार

करीब 15 मिनट तक जब चाय नहीं आई तो विधायक ने दूसरे कार्यक्रम में जाने की बात कही। आरोप है कि इसी बीच एडीओ पंचायत बिशन सक्सेना किसी बात को लेकर भड़क गए। 

विज्ञापन
ADO Panchayat behaved rudely with MLA Vijaypal Aadhti over tea
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर विधायक विजयपाल आढ़ती से चाय पिलाने की बात पर ब्लॉक परिसर में एडीओ पंचायत द्वारा अभद्रता करने के मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लिया है। जिले के अधिकारियों से प्रकरण में रिपोर्ट मांगी गई है। वहीं, विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष को भी पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। इस प्रकरण में एडीओ पंचायत के अलावा बीडीओ पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है।

विज्ञापन


योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर बृहस्पतिवार को विधायक सदर विजयपाल आढ़ती ने ब्लॉक परिसर में पत्रकारों से वार्ता की थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बीडीओ श्रुति सिंह ने विधायक से चाय पीने का आग्रह किया। दूसरी बार आग्रह करने पर विधायक और कुछ कार्यकर्ता मौके पर रुक गए। करीब 15 मिनट तक जब चाय नहीं आई तो विधायक ने दूसरे कार्यक्रम में जाने की बात कही। आरोप है कि इसी बीच एडीओ पंचायत बिशन सक्सेना किसी बात को लेकर भड़क गए।
विज्ञापन


बीडीओ ने भी एडीओ पंचायत को रोकने का प्रयास नहीं किया
आरोप है कि विधायक से अभद्रता के अलावा प्रधानमंत्री को भी असंवैधानिक शब्द बोले। यहां तक कि विधायक पर झपटने का भी प्रयास किया, जिस पर अन्य लोगों ने उन्हें रोका। आरोप है कि बीडीओ ने भी एडीओ पंचायत को रोकने का प्रयास नहीं किया, जिस पर विधायक ने नाराजगी जाहिर की। विधायक ने मौके पर ही डीएम और सीडीओ से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी
मामले में जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने हाईकमान को घटना की जानकारी दे दी है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के प्रदेश और क्षेत्रीय अध्यक्ष को पूरे प्रकरण की जानकारी दी गई है। विधायक के साथ अभद्रता करने वाले अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। वहीं, इस प्रकरण से पार्टी कार्यकर्ताओं में भी रोष व्याप्त है। शुक्रवार को पूरा दिन सोशल मीडिया और जगह-जगह इस मामले को लेकर चर्चाएं रहीं।

संपत्ति की कराएंगे जांच
विधायक ने कहा कि एडीओ पंचायत पर कई गंभीर आरोप हैं। इसलिए उनकी संपत्ति की जांच की मांग भी मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से स्वयं मिलकर करेंगे। वहीं, कई साल से एक ही जिले में एडीओ पंचायत के तैनात रहने का मामला भी उठाएंगे।


विधायक को मनाने का किया प्रयास
सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद से विकास भवन के कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों ने विधायक से बातचीत कर उन्हें मनाने का प्रयास किया, लेकिन मामले में समझौता होता नजर नहीं आ रहा है।
 
पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज रहे हैं। एडीओ पंचायत के निलंबन की कार्रवाई चल रही है। - हिमांशु गौतम, सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed