फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Admission Process Start for Masters of Vocational Program in Indraprastha University

मास्टर्स ऑफ वोकेशनल प्रोग्राम के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू

Sun, 14 Jul 2019 10:39 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 14 Jul 2019 10:39 PM IST
सार

-आईपीयू में 24 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
Admission Process Start for Masters of Vocational Program in Indraprastha University
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने पहली बार मास्टर्स ऑफ वोकेशनल प्रोग्राम पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। दाखिले की अंतिम तारीख 24 जुलाई है।

विज्ञापन


इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय द्वारा इस वर्ष मास्टर्स ऑफ वोकेशनल प्रोग्राम के तहत 3 पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। इनमें मास्टर्स ऑफ वोकेशनल (ऑटोमोबाइल), मास्टर्स ऑफ वोकेशनल (सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट) और मास्टर्स ऑफ वोकेशनल (इंटीरियर डिजाइन) शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों में 25-25 सीटें हैं, जिनमें इंटीरियर डिजाइन के लिए सिर्फ छात्राएं आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन


अन्य 2 पाठ्यक्रमों में छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। आईपी यूनिवर्सिटी द्वारा पहली बार शुरू किए गए इन पाठ्यक्रमों की सुविधा दिल्ली सरकार की उन्नत पॉलिटेक्निक में उपलब्ध होगी, जिनमें गुरुनानक देव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पूसा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मीरा बाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ipu.ac.in से ली जा सकती है। खास बात यह है कि इन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) नहीं होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई शाम 4 बजे तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed