{"_id":"e22303c3c67918482979b016e60491c9","slug":"admission-of-students-taken-illegally-canceled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" अवैध तरीके से छात्रों ने लिया एडमिशन, कैंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध तरीके से छात्रों ने लिया एडमिशन, कैंसल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 05 Dec 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएस यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस सेशन में अवैध तरीके से लिए गए एडमिशन पर सख्त कार्रवाई की है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी एडमिशन को कैंसल कर दिया है।
विज्ञापन
फिलहाल जांच की जा रही है। यूनिवर्सिटी प्रशासन इन स्टूडेंट्स पर क्या कार्रवाई करता है, इसका निर्णय बाद में लिया जाएगा।
सीसीएस यूनिवर्सिटी में इस सेशन में 500 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने गलत तरीके से एडमिशन लेने की कोशिश की थी। यूनिवर्सिटी सूत्रों के मुताबिक स्टूडेंट्स ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फार्म भरते वक्त किसी दूसरे स्टूडेंट्स की मार्कशीट लगाई।
विज्ञापन
बाद में जब मेरिट लिस्ट में नाम आ गया तो अपनी मार्कशीट व अन्य डॉक्युमेंट लगाकर एडमिशन ले लिया। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बाद में जांच की तो इन फर्जी एडमिशन का पता चला।
विज्ञापन
गाजियाबाद में ऐसे करीब 130 एडमिशन थे। यूनिवर्सिटी के सहायक प्रवक्ता डा. प्रशांत कुमार ने बताया कि वीसी के निर्देश पर फर्जी तरीके से लिए गए सभी एडमिशन को कैंसल कर दिया है। जांच जारी है। कॉलेजों में जो सीटें खाली हुई हैं उस पर एडमिशन अगले सेशन में ही हो पाएगा।