Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Admission in B.Com program is 35 to 45 percent, NCWEB's fifth cut off released

DU: बीकॉम प्रोग्राम में 35 से 45 फीसदी पर दाखिला, एनसीवेब की पांचवी कट ऑफ जारी, आज से कल तक ले सकेंगे दाखिले

Tue, 02 Sep 2025 05:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 02 Sep 2025 05:40 AM IST
विज्ञापन
Admission in B.Com program is 35 to 45 percent, NCWEB's fifth cut off released
दिल्ली विश्वविद्यालय, (DU) - फोटो : Amar Ujala

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कालिजिऐयट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) ने स्नातक प्रोग्राम में दाखिले के लिए अपनी पांचवीं कट ऑफ जारी कर दी है। इस कट ऑफ में बीए से ज्यादा बीकॉम प्रोग्राम में दाखिले की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन


सामान्य श्रेणी की छात्राओं के लिए छ: ऐसे कॉलेज सेंटर हैं, जहां उनका दाखिला 40 फीसदी पर हो जाएगा। जबकि आरक्षित श्रेणी की छात्राओं का कई कॉलेजों में 35 फीसदी पर हो जाएगा। इस कट ऑफ के आधार पर दो से तीन सितंबर तक दाखिला लिया जा सकता है। जबकि फीस का भुगतान पांच सितंबर तक किया जा सकता है। इस कट ऑफ में बीए प्रोग्राम इतिहास-राजीनित विज्ञान कॉम्बिनेशन प्रोग्राम के लिए सामान्य श्रेणी के लिए अधिकतर कॉलेजों में सीटें भर गई हैं। 26 कॉलेज सेंटरों में केवल पांच कॉलेज सेंटरों पर ही इस प्रोग्राम में दाखिला मिल सकता है।
विज्ञापन


 इस प्रोग्राम की अदिति कॉलेज और भगिनी निवेदिता में 40 फीसदी, जेडीएम में 63 फीसदी, देशबंधु की 48 और अरबिंदो कॉलेज में 40 फीसदी कट ऑफ रही है। इस प्रोग्राम के लिए ओबीसी की कट ऑफ 35-45 फीसदी, एससी श्रेणी की 14 कॉलेज सेंटरों पर दाखिले बंद हो गए हैं जबकि 12 कॉलेजों में दाखिला 35-40 फीसदी पर हो जाएगा। एसटी, पीडब्लयूडी, व ईडब्लयूएस श्रेणी का दाखिला भी औसतन 35-45 फीसदी पर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 कॉलेज सेंटरों में से 7 में दाखिले बंद
26 कॉलेज सेंटरों में से 7 पर दाखिले बंद हो चुके हैं। जिन सेंटरों पर दाखिले का विकल्प छात्राओं को मिल रहा है। वहां अलग-अलग सेंटर के हिसाब से 40-45 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा। माता सुंदरी व केशव महाविद्यालय में पचास फीसदी कट है।  हंसराज कॉलेज में ओबीसी श्रेणी की कट ऑफ 70, एसटी की 65, ईडब्लयूएस की 70, और पीडब्लयूडी की 65 फीसदी तय की गई है। इसी तरह से मिरांडा हाउस कॉलेज में ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्लयूएस व पीडब्लयूडी की 65 फीसदी कट ऑफ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed