{"_id":"fe76823189e0c4ac91f01eac80c4aab7","slug":"administration-went-on-the-highway-kanvdie-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की बदइंतजामी के कारण हाइवे पर चले कांवड़िये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की बदइंतजामी के कारण हाइवे पर चले कांवड़िये
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 09 Aug 2015 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को मानेसर में बारिश से कांवड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन की ओर से कोई ठोस इंतजाम न होने से हरिद्वार व गंगोत्री से कांवड लेकर आने वाले भक्तों में रोष दिखा।
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे नंबर-8 पर लेन में बारिश का पानी भरने से कांवडियों को चलने में दिक्कत आई। कई स्थानों पर सर्विस लाइन पानी में डूब गईं।
ऐसे में उन्हें हाईवे पर ट्रैफिक के बीच चलना पड़ा। दूसरी ओर जहां गर्मी और थकान होने पर कांवडिये शिविर में आराम करते थे।
वहीं रविवार को मौसम ठंडा होने की वजह से कांवडिये सुबह से लेकर दोपहर चलते ही नजर आए। शिविर में ज्यादा देर रुकने की बजाय वे चलते हुए जलपान करते दिखे।
विज्ञापन