सहायता राशि पर प्रशासन ने जितेंद्र के आरोप को बताया बेबुनियाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनपेड़ मामले के पीड़ित जितेंद्र के खाते में सहायता राशि जमा हो चुकी है। उसके अकाउंट में पैसा पहुंच चुका है। पीड़ित का आरोप बेबुनियाद है। जिला प्रशासन ने यह दावा किया है।
जितेंद्र ने रविवार को सेक्टर-16 दशहरा ग्राउंड में हुई महापंचायत में आरोप लगाया था कि जिला प्रशासन ने उसके खाते को सीज कर दिया है।
वह खाते से पैसा नहीं निकाल पा रहा है। मामला मीडिया में उजागर होने के बाद सोमवार को जिला प्रशासन ने अपनी सफाई दी। जिला उपायुक्त डॉ. अग्रवाल ने बताया कि प्रशासन की ओर से जितेंद्र का कोई खाता सीज नहीं किया गया है।
'खाते में जमा किए गए 11 लाख'
उसका आरोप बेबुनियाद और निराधार है। सोमवार को बैंक प्रबंधक से भी इस बाबत पूछताछ की गई। उसने भी खाता सीज होने की बात से इनकार किया।
डीसी ने कहा कि जितेंद्र के खाते में 11 लाख रुपये जमा हो चुके हैं। वह जब चाहे पैसे निकाल सकता है। गौरतलब है कि जितेंद्र ने आरोप लगाया था कि सरकार से मिली सहायता राशि उसके खाते से नहीं निकल रही है।
इतना ही नहीं पीड़ित ने सीबीआई पर भी अनावश्यक तौर पर परेशान करने का आरोप लगाया था और कहा था कि सीबीआई उससे और उसके परिवार से गौरजरूरी सवाल पूछती है।