{"_id":"6ab6c19a8294c379d5080b77","slug":"administration-tightens-over-illegal-parking-in-tawdu-vehicles-will-be-lifted-from-road-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-115852-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: तावडू में अवैध पार्किंग पर प्रशासन सख्त, सड़क से उठाए जाएंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: तावडू में अवैध पार्किंग पर प्रशासन सख्त, सड़क से उठाए जाएंगे वाहन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू।
शहर में लगातार लग रहे जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को अब रिकवरी व्हीकल से हटाया जाएगा। एसडीएम जितेंद्र गर्ग ने बताया कि उपायुक्त अखिल पिलानी के आदेश पर यह कार्रवाई की जा रही है। मुख्य बाजारों और चौक-चौराहों पर बेतरतीब पार्किंग से यातायात बाधित होता है और जाम लगता है। प्रशासन ने बताया कि इसी सप्ताह रेकर की व्यवस्था के बाद अभियान शुरू होगा। नियम तोड़ने वाले वाहनों को हटाकर चालान वसूला जाएगा। एसडीएम ने व्यापारियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वाहन निर्धारित जगह पर ही पार्क करें और यातायात व्यवस्था सुधारने में सहयोग दें।