फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Administration appealed to people to observe dry day to eliminate mosquitoes In Gurugram

रविवार को मच्छरों के खात्मे के लिए है 'ड्राई डे': प्रशासन की लोगों से अपील, सब मिलकर करें सामूहिक प्रयास

Tue, 25 Jul 2023 08:37 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 25 Jul 2023 08:37 PM IST
सार

डॉक्टर की सलाह के बिना डेंगू की दवा ना लें। क्योंकि यह व्यक्ति के जीवन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Administration appealed to people to observe dry day to eliminate mosquitoes In Gurugram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने कहा है कि बारिश के दिनों में मच्छर जनित बीमारियां पनपने की संभावना सबसे अधिक होती है। ऐसे में नागरिक डेंगू जैसी बीमारी से बचाव के लिए सावधानी बरतें। प्रत्येक रविवार को ड्राई डे के रूप मनाएं।

विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि पानी के बर्तनों, कूलर, टंकी, फ्रीज ट्रे, गमले इत्यादि को खाली करके सुखाएं ताकि मच्छर के अंडे व लार्वा मर जाए। डेंगू रोकने के लिए घरों के आस-पास गड्ढे को मिट्टी से भरवा दें। पूरी बाजू के कपड़े पहनें और मच्छररोधी दवा या क्रीम का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति डॉक्टर की सलाह के बिना डेंगू की दवा ना लें। क्योंकि यह व्यक्ति के जीवन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि जनपद में सभी प्राइवेट अस्पतालों और लैब में डेंगू व चिकनगुनिया की जांच के लिए 600 रुपये के शुल्क निर्धारित किये हैं। वहीं चिकनगुनिया के आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए 1000 रुपये निर्धारित किये गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed