फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Adesh Gupta said that Sisodia is giving himself a clean chit without getting CBI report

BJP vs AAP: आदेश गुप्ता बोले, सीबीआई रिपोर्ट आए बिना खुद को क्लीन चिट दे रहे सिसोदिया

Thu, 01 Sep 2022 08:25 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 01 Sep 2022 08:25 AM IST
सार

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा सिसोदिया के बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सीबीआई ने अभी रिपोर्ट नहीं दी है और सिसोदिया खुद को क्लीन चिट देने में लगे हुए हैं। 

विज्ञापन
Adesh Gupta said that Sisodia is giving himself a clean chit without getting  CBI report
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सीबीआई छापे मामले में उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के बयानों पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने अभी रिपोर्ट नहीं दी है और सिसोदिया खुद को क्लीन चिट देने में लगे हुए हैं। आदेश गुप्ता का आरोप है कि दिल्ली सरकार ने पहले आबकारी नीति और उसके बाद सरकारी स्कूलों में कमरे बनवाने के नाम पर घोटाला किया है। 

विज्ञापन

उधर, रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आरोप लगाया कि आप सरकार विधानसभा के इस साल के 77 करोड़ के बजट को अपनी राजनीति चमकाने पर खर्च कर रही है, जबकि विधानसभा लोगों की समस्याओं का समाधान देने के लिए बैठती है। 
विज्ञापन


भाजपा की मांग सराहनीय: आप
ऑपरेशन लोटस की जांच की मांग कर रहे भाजपा सांसदों के बारे में आप का कहना है कि हम 6,300 करोड़ के ऑपरेशन लोटस घोटाले की सीबीआई जांच के लिए आप के अनुरोध को स्वीकार करने के लिए भाजपा सांसदों की सराहना करते हैं। उम्मीद है कि वह अपना रुख नहीं बदलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने कई राज्यों की सरकारें गिराई: संजय 
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त कर कई राज्यों की सरकार गिराने का आरोप लगाया है। संजय सिंह ने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में 6300 करोड़ विधायकों को खरीदने के लिए भाजपा ने खर्च किए हैं।

आप ने सीबीआई से की भाजपा की शिकायत, मुलाकात से पहले धरना
आपरेशन लोटस का नाम लेकर भाजपा पर हमलावर रही आप बुधवार को सीबीआई मुख्यालय पहुंच गई। भाजपा पर 6,300 करोड़ के घोटाले का आरोप लगा आप नेताओं ने सीबीआई में शिकायत दी। इससे पहले आप नेताओं ने आंदोलनकारी रुख भी अख्तियार किया। मुलाकात से इन्कार करने पर आप नेता सड़क पर बैठ गए। डेढ़ घंटे बाद सीबीआई अधिकारियों से मुलाकात हो सकी। इससे पहले आप सांसदों व विधायकों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार तीन बजे निदेशक से मिलने सीबीआई मुख्यालय पहुंचा।
 

विधायकों की खरीद-फरोख्त का मामला पहुंचा राजनिवास
दिल्ली भाजपा के छह सांसद भी राजधानी के मौजूदा सियासी विवाद में कूद पड़े हैं। भाजपा सांसदों ने बुधवार को उपराज्यपाल को शिकायत पत्र भेजकर विधायकों की खरीद-फरोख्त से जुड़े आप के आरोपों की जांच कराने की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री सिसोदिया समेत दूसरे आप नेताओं के आरोपों की फॉरेंसिक जांच कराने के साथ नार्को टेस्ट भी कराने की मांग की। उपराज्यपाल को भेजे गए पत्र पर भाजपा सांसद  डॉ. हर्षवर्धन, मीनाक्षी लेखी, मनोज तिवारी, प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी और हंसराज हंस के दस्तखत हैं। विदेश में होने से गौतम गंभीर के दस्तखत नहीं हो सके। भाजपा सांसदों ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री समेत आप के आरोपों को भ्रामक व झूठा बताया। साथ ही आरोप लगाया कि आप आबकारी नीति घोटाले से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है।

भाजपा पर सरकार गिराने का आरोप
विपक्ष की गैरमौजूदगी में आप विधायक आतिशी, दुर्गेश पाठक व कुलदीप ने भाजपा पर राज्यों में विपक्षी दलों की सरकार गिराने का आरोप लगाया। इनका कहना था कि चुनाव में एक भी विधायक जीतकर नहीं आने के बावजूद भाजपा विपक्षी दलों के विधायकों कोखरीदकर अपनी सरकार बना रही है। भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। वहीं, केंद्र सरकार अपने पूंजीपति दोस्तों का कर्ज माफ जनता के पैसे से कर रही है। आप विधायकों ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की। इसी बीच हंगामा करते हुए आप विधायक वेल में आ गए। हंगामा बढ़ने पर करीब 12:30 बजे सदन की कार्यवाही बृहस्पतिवार तक के लिए स्थगित कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed