फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Actor Naseeruddin Shah brother duped in the name of customer care service

Gurugram : अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के भाई से कस्टमर केयर सर्विस के नाम पर ठगी, छह बार में ऐंठ लिए 93,980 रुपये

Fri, 07 Mar 2025 03:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 07 Mar 2025 03:27 AM IST
सार

जालसाज ने डेबिट कार्ड का नंबर व ओटीपी भी मांगा। शक होने के कारण पीड़ित ने नंबर नहीं दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Actor Naseeruddin Shah brother duped in the name of customer care service
Cyber crime - फोटो : Freepik

विस्तार

साइबर अपराध थाना पश्चिम क्षेत्र में जालसाज ने कस्टमर केयर सर्विस के नाम पर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के भाई (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल) से 93,980 रुपये की ठगी की है। जालसाज ने डेबिट कार्ड का नंबर व ओटीपी भी मांगा। शक होने के कारण पीड़ित ने नंबर नहीं दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पालम विहार स्थित अंसल सोसाइटी निवासी सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल जमीर उद्दीन शाह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने उत्तराखंड के मसूरी में आवास के लिए बुकिंग डॉट काम पर अपना अकाउंट बनाया हुआ है जिसमें उन्हें टैक्स के रूप में रिफंड करना था।
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने गूगल पर बुकिंग डॉट काम का कस्टमर केयर नंबर सर्च किया। इस नंबर पर कॉल करने के बाद उनसे 9,398 रुपये का भुगतान यूपीआई के माध्यम से करने को कहा गया तो उन्होंने भुगतान कर दिया, लेकिन पुष्टि नहीं होने पर इसी नंबर पर फिर से संपर्क किया गया तो उसने फिर से भुगतान करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह एक मार्च को ही छह बार में कुल 93,980 रुपये का भुगतान कर दिया। छह बार भुगतान करने के बाद भी रकम बुकिंग डॉट कॉम पर जमा नहीं हुई तो उन्होंने दोबारा उसी नंबर पर संपर्क किया।


इसके बाद नंबर पर बात करने वाले व्यक्ति ने सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल से डेबिट कार्ड नंबर और उसका पिन मांगा। पीड़ित को संदेह हो गया कि किसी जालसाज ने धोखाधड़ी करके उनसे 93,980 रुपये की ठगी कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed