{"_id":"68955796647c6ea3fb049b28","slug":"actor-huma-qureshi-s-cousin-brother-murdered-in-delhi-s-nizamuddin-over-a-parking-dispute-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : फिल्म अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या, निजामुद्दीन में पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : फिल्म अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या, निजामुद्दीन में पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद
Fri, 08 Aug 2025 07:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 08 Aug 2025 07:19 AM IST
सार
जानकारी के अनुसार स्कूटी पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था जिसमें बात बढ़ने पर वारदात हुई।
विज्ञापन
हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिल्म अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की दिल्ली में हत्या कर दी गई। निजामुद्दीन इलाके में पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। जानकारी के अनुसार स्कूटी पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था जिसमें बात बढ़ने पर आसिफ कुरैशी नाम के शख्स की जान ले ली गई।
विज्ञापन
यह घटना दिल्ली के भोगल इलाके में हुई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बीती को रात लगभग साढ़े 10 बजे आरोपी और पीड़ित के बीच स्कूटी पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान एक आरोपी ने पीड़ित की छाती पर नुकीली वस्तु (पोकर) से हमला कर दिया, जिससे पीड़ित की मौत हो गई। मृतक का नाम आसिफ कुरैशी पुत्र इलियास कुरैशी बताया जा रहा है, जो जंगपुरा इलाके में रहते थे।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस ने 233/25, धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप उज्ज्वल और गौतम पुलिस की गिरफ्त में हैं। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: दिल्ली का मौसम : छह दिनों तक हल्की बारिश के आसार, सामान्य रहेगा तापमान... लेकिन उमस करेगी परेशान