फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi weather: Light rain expected for six days

दिल्ली का मौसम : छह दिनों तक हल्की बारिश के आसार, सामान्य रहेगा तापमान... लेकिन उमस करेगी परेशान

Fri, 08 Aug 2025 12:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Aug 2025 12:35 AM IST
सार

मौसम विभाग का कहना है कि हल्की फुहारों से तापमान सामान्य के आसपास या उससे नीचे ही बना रहेगा। हालांकि, उमस लोगों को परेशान करेगी।

विज्ञापन
Delhi weather: Light rain expected for six days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच दिल्ली में अगले छह दिनों तेज बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग का कहना है कि हल्की फुहारों से तापमान सामान्य के आसपास या उससे नीचे ही बना रहेगा। हालांकि, उमस लोगों को परेशान करेगी। बृहस्पतिवार को सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा।

विज्ञापन


अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक 35.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 85 से 56 फीसदी रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे और शाम के समय गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हवा हुई प्रदूषित, एक्यूआई 114 दर्ज
राजधानी में फिर से हवा प्रदूषित हो गई है। बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 114 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी है। इसमें बुधवार की तुलना में 23 सूचकांक की वृद्धि दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि रविवार तक हवा इसी श्रेणी में ही बरकरार रहेगी।


सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 165 दर्ज किया गया। गुरुग्राम में सबसे कम 96 एक्यूआई रहा जो संतोषजनक श्रेणी है। इसके अलावा गाजियाबाद में 130 और नोएडा में 128 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed