फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   actions are common for pakistan : VK Singh

पाक के लिए ऐसी हरकतें आम बात : वीके सिंह

Wed, 03 Feb 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Wed, 03 Feb 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
actions are common for pakistan : VK Singh
फिल्म अभिनेता अनुपम खेर को वीजा देने से इंकार करने पर विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के लिए ऐसी हरकतें आम बात हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान बहुत से ऐसे काम करता है, जिन्हें भारत के लोग पसंद नहीं करते। केंद्रीय मंत्री मंगलवार को औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 में उद्यमियों के साथ बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान से अपील की जाएगी कि अनुपम खेर को वीजा दे, लेकिन इस पर अंतिम निर्णय पाकिस्तान को ही करना होगा।

उन्होंने अमेरिका का उदाहरण देते हुए बताया कि हाल ही में गाजियाबाद के एक स्कूल की टीम अमेरिका जा रही थी। अमेरिका ने बच्चों को तो वीजा दे दिया, लेकिन टीचर को नहीं दिया। इससे पहले उद्यमियों ने समस्याएं उन्हें बताईं।
विज्ञापन


साहिबाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के महासचिव विपिन अग्रवाल ने कहा कि लाखों लोगों को रोजगार मिल रहा है, लेकिन बिजली, पानी और सीवर की समस्या से परेशानी है।

देश के विकास में उद्यमियों का विशेष योगदान है। ऐसे में, यह समस्याएं हल होनी चाहिए। सांसद ने समस्याओं को हल कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर एसके माहेश्वरी, सरदार विरेंदर सिंह, दिनेश मित्तल, राजेंद्र शर्मा, अनिल गुप्ता आदि उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed