फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   action to check fake voter id making

अब फर्जी वोटर कार्ड पर लगेगा अंकुश

Fri, 30 Jun 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 30 Jun 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
action to check fake voter id making
Voter ID Card

मुख्य चुनाव आयुक्त सैयद नसीम अहमद जैदी ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से देश में ईआरओ-नेट लांच किया। इस सॉफ्टवेयर के जरिये देश के सभी संसदीय चुनाव क्षेत्र और विधानसभा चुनाव क्षेत्रों के ईआरओ आपस में डाटा शेयर कर सकेंगे। इससे फर्जी वोटर कार्ड पर अंकुश लगेगा।

विज्ञापन


लघु सचिवालय में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरदीप सिंह व अतिरिक्त उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता में बताया कि यह ईआरओ-नेट प्रणाली आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगी। इसके द्वारा नए आवेदकों के पहचान पत्र फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से भरे जाएंगे। इस नेट आधारित प्रक्रिया से भारत का एक नागरिक केवल एक ही वोटर कार्ड बनवा सकेगा।  
विज्ञापन


इस प्रक्रिया के लागू होने के बाद वास्तव में वोटर की संख्या और डुप्लीकेसी खत्म हो जाएगी। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि  यह ऐसा सॉफ्टवेयर है जिसके माध्यम से मतदाताओं का सारा डाटा एक ही नेशनल सर्विस वोटर पोर्टल (एनएसवीपी) पर उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि ईआरओ-नेट पेपरलैस काम को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर उनके साथ नायब तहसीलदार चुनाव दिनेश कुमार, कानूनगो दयाचंद, अजय, अनीता बादशाहपुर और गुुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ, सुपरवाइजर सहित कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब एक व्यक्ति दो वोटर कार्ड नहीं बनवा सकेगा
कोई व्यक्ति बिहार में वोटर कार्ड बनवा चुका है। वह हरियाणा में भी वोटर कार्ड के लिए अप्लाई कर देता है। ऐसे में ऑनलाइन रिकॉर्ड होने के कारण उसका फॉर्म यहां अपलोड करते ही बिहार के रिटर्निंग अधिकारी को इसका अलर्ट मिल जाएगा। वहां संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा सत्यापित होने और बिहार से उसका वोटर कार्ड कैंसिल होने के बाद ही आवेदक का वोटर कार्ड हरियाणा में बनेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed