फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Action should be taken first on commercial activities in DDA colonies: Panchayat Sangh

डीडीए कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों पर पहले कार्रवाई की जाए : पंचायत संघ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
-पंचायत प्रमुख बोले, सोसाइटी और फ्लैटों के मुख्य मार्गों पर चल रही व्यवसायिक गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई हो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पंचायत संघ ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मांग की है कि गांवों को रोजगार बढ़ाने के लिए व्यावसायिक श्रेणी में नोटिफाई किया जाए और कार्रवाई की शुरुआत पहले डीडीए की विकसित आवासीय कॉलोनियों से की जाए। संघ की बैठक में पंचायत प्रमुखों ने कहा कि सोसाइटी और फ्लैटों के मुख्य मार्गों पर चल रही व्यावसायिक गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए और इन मार्गों को डी-नोटिफाई किया जाए।

संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा कि डीडीए ने किसानों की जमीन अधिग्रहित कर आवासीय कॉलोनियां विकसित कीं, जहां सभी बुनियादी सुविधाएं पहले से मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में रोजगार के अवसर सीमित हैं, इसलिए उन्हें व्यावसायिक श्रेणी में लाकर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाना जरूरी है। पंच प्रमुख अधिवक्ता यमन यादव ने कहा कि मुख्य मार्गों के व्यावसायिक उपयोग से यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है, अवैध पार्किंग और जाम की समस्या बढ़ रही है, जिससे प्रदूषण भी बढ़ रहा है। यह मास्टर प्लान के उल्लंघन का मामला है। पंचायत संघ ने यह भी मांग की कि देहात और अनधिकृत कॉलोनियों में कार्रवाई से पहले रोजगार और शहरी सुविधाओं की नीति लागू की जाए। साथ ही अवैध पार्किंग, यूनिपोल और किसानों की जमीन पर लगाए गए स्थायी टेंट-पंडालों को हटाने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed