प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करने वाले क्लबों पर कसेगा शिकंजा, 3 करोड़ बकाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स नहीं देने वाले और टैक्स भुगतान में उल्लंघन करने वाले क्लबों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है।
नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स विभाग को विभिन्न क्लबों की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स के भुगतान में उल्लंघन के मामलों का पता चला है। इसके अलावा कुछ क्लब प्रॉपर्टी टैक्स भी नहीं दे रहे हैं।
यह जानकारी महापौर श्याम शर्मा ने दी। महापौर के अनुसार क्लब प्रॉपर्टी टैक्स के वार्षिक मूल्य में खाली जमीन और उन हिस्सों को छिपा रहे हैं जिनका व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि यूनिट एरिया मैथड के तहत खाली जमीन पर भी प्रॉपर्टी टैक्स देय है।
तीन करोड़ रुपये की राशि बकाया है राशि
उन्होंने बताया कि पंचशील क्लब ने पार्किंग, व्यावसायिक समारोह, टेनिस कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट आदि के लिए इस्तेमाल की जा रही लगभग पांच एकड़ जमीन को प्रॉपर्टी टैक्स के रिटर्न में शामिल नहीं किया है।
इस तरह इस क्लब से 31 मार्च 2016 की तिथि तक लगभग तीन करोड़ रुपये की राशि बकाया हो चुकी है। इसी तरह दक्षिणी जोन में आनंद निकेतन क्लब से 75 लाख रुपये, सफदरजंग एंक्लेव क्लब से लगभग 61 लाख रुपये और सर्वोदय एंक्लेव क्लब से 76 लाख रुपये की राशि लेनी है।
इसी तरह जनकपुरी क्लब पर 19 लाख रुपये की राशि बकाया है। महापौर श्याम शर्मा ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स विभाग उल्लंघन करने वाले सभी क्लबों पर शिकंजा कसने और प्रॉपर्टी टैक्स की देय राशि जुर्माने और ब्याज के साथ वसूलेगा।