{"_id":"791ceb3ce00ae423e3864b0de63d118b","slug":"acquitted-of-rape-husband-fired-from-the-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बयान से पलटी रेप आरोपी पति बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला बयान से पलटी रेप आरोपी पति बरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 13 Apr 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत ने रेप और जान से मारने की धमकियां देने के मामले में बयानों से पत्नी के मुकरने पर पति को बरी कर दिया। महिला ने कहा कि उसने अपनी इच्छा से युवक से विवाह किया था और खुश है, जबकि परिवार के दबाव में रेप का झूठा मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
द्वारका अदालत स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र भट्ट ने अपने फैसले में कहा कि कथित पीड़िता ने अभियोजन पक्ष के मामले के विपरीत बयान दिया है। उसने कहा है कि वह युवक के साथ खुशी से रह रही है। ऐसे में इस मुकदमे को जारी रखने का कोई औचित्य नहीं है। ऐसे में अदालत आरोपी को बरी करती है।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष के अनुसार, महिला ने अभियुक्त पर विवाह का झूठा वादा कर रेप करने का आरोप लगाया था। महिला ने 15 जून 2014 को की शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी ने उससे नौ दिन तक बंधक बनाकर रेप किया। महिला ने कहा कि इसके बाद उसे बस स्टैंड पर फेंककर यह कहते हुए भाग गया कि दोस्त से पैसे लेने के बाद वापस आएगा। इसके बाद फोन पर धमकी दी कि अगर इस घटना के बारे में किसी को बताया कि उसे मार दिया जाएगा।
विज्ञापन