फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ACP s son cheated by digital arrest for 24 hours in Noida

Cyber Crime: एसीपी के बेटे को 24 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर ठगा, दो बार में 1.07 लाख रुपये ऐंठे, सुनाई थी ऐसी कहानी

Fri, 28 Jun 2024 10:49 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 28 Jun 2024 10:49 AM IST
सार

फोन करने वाले ने मुंबई हवाई अड्डे के सीमा शुल्क विभाग से कॉल करने की बात कही। साथ ही बताया कि उनके नाम से एक पार्सल मलयेशिया भेजा जा रहा है। जिसमें कुछ संदिग्ध वस्तुएं मिली हैं। 

विज्ञापन
ACP s son cheated by digital arrest for 24 hours in Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साइबर जालसाजों ने जिले में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रमेश चंद्र पांडे के बेटे शुभम पांडे को 24 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट कर दो बार में 1.07 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने खुद को सीमा शुल्क विभाग का अधिकारी बताते हुए मलयेशिया भेजे गए पार्सल में संदिग्ध वस्तु मिलने की बात शुभम को डराया। इसके बाद पीड़ित ने खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित की ओर से बुधवार रात सूरजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

एसीपी रमेश चंद्र पांडे सेक्टर-108 स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय में तैनात हैं। सूरजपुर पुलिस को दी शिकायत में शुभम पांडे ने बताया कि 16 जून की दोपहर बाद उसके पास फोन आया। फोन करने वाले ने मुंबई हवाई अड्डे के सीमा शुल्क विभाग से कॉल करने की बात कही। साथ ही बताया कि उनके नाम से एक पार्सल मलयेशिया भेजा जा रहा है। जांच में पार्सल में एटीएम कार्ड, लैपटॉप के साथ ही कुछ संदिग्ध वस्तुएं मिली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलर ने कहा कि इस तरह का सामान मिलने पर लंबी सजा का प्रावधान है। यह सुनकर वह डर गए। पार्सल नहीं भेजने की बात कहने पर कॉलर ने कहा कि पार्सल पर शुभम पांडे और फोन नंबर लिखा है। कॉलर ने उन्हें पेनल्टी चुकाने को कहा और ऐसा नहीं करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद शुभम ने बताए गए खाते में दो बार में 1.07 लाख ट्रांसफर कर दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed