फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Acid thrown on DU student in Delhi victim hospitalised

Acid Attack: दिल्ली में DU छात्रा पर फेंका गया तेजाब, चेहरा बचाने के चक्कर में झुलसे दोनों हाथ; अरमान पर आरोप

Sun, 26 Oct 2025 07:39 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 26 Oct 2025 07:39 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस की कई टीमें हमलावर की तलाश में जुट गई है। जानकारी है कि पीड़ित छात्रा सेकेंड ईयर में पढ़ रही है। 

विज्ञापन
Acid thrown on DU student in Delhi victim hospitalised
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मुकुंदपुर निवासी 20 वर्षीय युवती पर रविवार को दिनदहाड़े एसिड फेंकने का मामला सामने आया है। पीड़िता को गंभीर हालत में दीपचंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 26 अक्तूबर को दीपचंद बंधु अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती को एसिड बर्न इंजरी के साथ भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पीड़िता से पूछताछ की।

विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि वह स्नातक द्वितीय वर्ष की नॉन-कॉलेज छात्रा है और अतिरिक्त कक्षा के लिए अशोक विहार स्थित लक्ष्मीबाई कॉलेज गई थी। जब वह कॉलेज की ओर पैदल जा रही थी, तभी उसके जानकार जितेंद्र, निवासी मुकुंदपुर, अपने दो साथियों ईशान और अरमान के साथ मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचा।

पीड़िता के अनुसार, ईशान ने अरमान को एक बोतल थमाई, जिसके बाद अरमान ने उस पर तेजाब फेंक दिया। युवती ने चेहरा बचाने की कोशिश की, लेकिन उसके दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए। हमले के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। 

पीड़िता ने यह भी खुलासा किया कि आरोपी जितेंद्र पिछले कुछ समय से उसका पीछा कर रहा था। करीब एक माह पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस भी हुई थी।

विज्ञापन

घटना की सूचना पर क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान और चोटों की प्रकृति के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed