फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   acid attack victim protecting accused doctor.

आरोपी को ही बचाने में लगी थी एसिड अटैक पीड़िता

Fri, 26 Dec 2014 06:18 PM IST
Updated Fri, 26 Dec 2014 06:18 PM IST
विज्ञापन
acid attack victim protecting accused doctor.

लेडी डॉक्टर अमृत कौर को अपने दोस्त डॉक्टर अशोक यादव पर अटूट विश्वास था। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हमले के बाद पहली कॉल पीड़िता ने अशोक को ही की थी। इतना ही नहीं उसने पुलिस से कहा यदि अशोक से पूछताछ की गई तो वह केस वापस ले लेगी।

विज्ञापन


कॉल करने के चंद मिनटों में ही आरोपी घटना स्थल पर पहुंच गया। वही उसे अस्पताल ले गया। पुलिस की गिरफ्त में आने से पूर्व वह पीड़िता के परिवार के साथ ही मौजूद रहा। ऐसे में किसी को उस पर शक भी नहीं हुआ। लेकिन जरूरत से ज्यादा सहानुभूति दिखाने की वजह से पुलिस को उस पर शक हो गया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया कि शक होने पर पुलिस ने पीड़िता को बताया कि वह अशोक से पूछताछ करने जा रही है तो इस बात का पीड़िता ने कड़ा विरोध किया। उसने कहा कि अशोक कभी ऐसा नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने यहां तक धमकी दी कि अगर पुलिस अशोक से पूछताछ करेगी तो वह अपना केस वापस ले लेगी। पीड़िता के ऐतराज के बाद पुलिस ने उसे विश्वास में लेकर अशोक से पूछताछ की। वारदात का खुलासा होने के बाद पुलिस ने पीड़िता को जब हकीकत बताई तो उसे यकीन नहीं हुआ।

दस साल का रिश्ता था दोनों का

acid attack victim protecting accused doctor.

लेडी डॉक्टर पर तेजाब डलवाने वाला डॉक्टर पिछले 10 साल से पीड़िता को जानता था। दोनों की मुलाकात रूस में हुई थी। अमृत बेलारूस के कॉलेज से एमबीबीएस कर रही थी। जबकि अशोक वहीं के एक दूसरे कॉलेज से एमबीबीएस कर रहा था।

एमबीबीएस करने के बाद दोनों ने एक साथ एमडी भी किया और दोनों भारत आ गए। पिछले करीब तीन साल से दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। यहां तक दोनों एक ही अस्पताल (ईएसआई) में नौकरी भी करने लगे।

अशोक मायापुरी में रहने लगा, जबकि अमृत हरी नगर में रहती थी। अशोक उससे शादी करना चाहता था, लेकिन युवती ने शादी से साफ इनकार कर सिर्फ दोस्ती तक रिश्ता रखने के लिए कहती थी। अशोक ने बदला लेने के लिए साजिश रच कर उस पर तेजाब डलवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed