फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   acid attack on dr shamima in bulandshahr

तीन तलाक-हलाला के खिलाफ लड़ने वाली डॉ. शमीना पर एसिड अटैक, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Mon, 15 Oct 2018 03:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 15 Oct 2018 03:34 AM IST
विज्ञापन
acid attack on dr shamima in bulandshahr
प्रतीकात्मक तस्वीर

नगर कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह गांधी बाल निकेतन स्कूल के पीछे वाली गली में समाजसेवी डॉ. शमीना पर तेजाब से हमले का मामला सामने आया। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मामला पूरी तरह से फर्जी निकल रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में भी ले लिया है। आरोपियों और पीड़िता से भी पूछताछ की गई है। 

विज्ञापन


दिल्ली निवासी डॉ. शमीना तीन तलाक, बहु विवाह और हलाला के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाली मुख्य याचिकाकर्ता हैं। वह, अन्य पीड़िताओं के साथ इस लड़ाई को लड़ रही हैं। डॉ. शमीना ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे वह गांधी बाल निकेतन स्कूल की पीछे वाली गली से निकलकर कहीं जा रही थीं। इस दौरान बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने उन पर तेजाब से हमला कर दिया। उसके बाद शमीना जिला अस्पताल पहुंची जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर लिया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तेजाब उनके सीधे पैर पर गिरा है। सूचना मिलते ही नगर पुलिस में हड़कंप मच गया। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच गए। घटनास्थल के पास ही एक प्राइवेट स्कूल के सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने चेक किए हैं, जिनके आधार पर घटना पूरी तरह से फर्जी बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी में दर्ज घटनाक्रम
घटनास्थल के पास स्थित एक प्राइवेट स्कूल का सीसीटीवी फुटेज देखा गया जिसमें सुबह 11. 01 बजे एक वृद्ध व्यक्ति पहले आता हुआ दिख रहा है और उसके पीछे एक महिला जिसने चेहरा अपने दुपट्टे से ढक रखा है, साथ ही काला चश्मा पहने हुए है। इसके बाद उक्त महिला अपने पर्स में हाथ डालते हुए आगे बढ़ती है और कुछ दूरी पर उक्त वृद्ध और महिला एक दूसरे से कुछ दूरी पर जाकर खड़े हो जाते हैं। उसके बाद महिला स्कूल की बंद गली में घुस जाती है। 11.04 बजे वह वृद्ध महिला के पास उक्त बंद गली में जाता है और 4 से 5 सेकंड बाद ही वहां से निकलकर जिला अस्पताल वाली सड़क की ओर तेज कदमों से निकल जाता है। वृद्ध के निकलने के करीब 15 सेकंड बाद उक्त महिला बंद गली से अपना पर्स बंद करते हुए बाहर निकलती है। उसके बाद वह लल्ला बाबू रोड की ओर चली जाती है। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी में चश्मा लगाए नजर आ रही महिला डॉ. शमीना ही हैं। 


फिलहाल मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। सीसीटीवी में नजर आ रहे संदिग्ध वृद्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। - धनंजय मिश्र, नगर कोतवाल महिला ने आकर बताया कि उसके ऊपर किसी ने तेजाब डाला है। जांच के दौरान महिला के शरीर पर कोई भी ज्वलनशील पदार्थ के निशान नहीं मिले है। महिला की मांग पर भर्ती कर उपचार दिया गया। - डॉ. देशपाल सिंह नागर, जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed