मेट्रो स्टेशन में युवती पर एसिड अटैक, तीन झुलसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन पर बृहस्पतिवार देर रात एक युवक ने एक युवती पर तेजाब फेंकने की कोशिश की।
हालांकि इस हमले में युवती बाल-बाल बच गई, लेकिन उसके पास से गुजर रहे तीन अन्य लोग मामूली रूप से एसिड की चपेट में आ गए।
घटना के बाद मौके से भाग रहे आरोपी युवक को लोगों ने दबोच लिया है। पुलिस हिरासत में उससे पूछताछ कर रही है।
पहले ही खतरा भांप गई थी युवती
जानकारी के मुताबिक एक युवती अकेले ही लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन पर ऊपर जा रही थी। वह सीढ़ी से मेट्रो स्टेशन की तरफ बढ़ रही थी, उसी दौरान एक युवक ने उस पर तेजाब से हमला कर दिया।
हालांकि इस हमले का अंदाजा युवती को पहले ही लग गया और उसने किसी तरह खुद को बचा लिया। लेकिन वहां से गुजर रहे तीन अन्य लोगों पर तेजाब के कुछ छीटे पड़ गए।
पुलिस तीनों घायलों को अस्पताल ले गई, जहां प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
आखिर क्यों की ऐसी हरकत?
युवती पर तेजाब फेंकने के बाद युवक वहां से भागने लगा लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे वहीं दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
आरोपी, लड़की को जानता है या नहीं, अभी यह साफ नहीं हो पाया है। यह बताया जा रहा है कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। लेकिन इस हालत में उसके पास तेजाब कहां से आया, पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है।
मेट्रो स्टेश्ान पर अचानक हुए इस अटैक से यात्री सहम गए और काफी देर तक वहां अफरातफरी का माहौल रहा।