{"_id":"5a09530cdd698ea9c11eda64c2232e2c","slug":"acid-attack-in-gurgaon-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी पर एसिड अटैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी पर एसिड अटैक
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 15 Dec 2014 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के पालम विहार स्थित धर्म कॉलोनी में सोमवार को दिनदहाड़े घर के अंदर घुसकर एक युवक ने महिला पर एसिड फेंक दिया। हमले में महिला का पूरा शरीर जल गया। वारदात के बाद आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
हमले में महिला के अलावा उसकी नौ साल की बेटी के भी हाथ जल गए है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
मूलरूप से बलिया यूपी निवासी 29 वर्षीय महिला सुमन अपने पति और दो बच्चों के साथ धर्म कॉलोनी में किराये पर रहती है। वह घरेलू कामकाज का काम करती है। पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर को जब महिला अपनी नौ वर्षीय बेटी के साथ घर के अंदर थी उसी वक्त एक बाइक सवार युवक पता पूछने के बहाने उसके घर के गेट पर आया।
विज्ञापन
पता पूछने के बाद वह चला गया, लेकिन दोबारा वह फिर पता पूछने आया। महिला और उसकी बेटी को अकेला पाकर उसने महिला पर एसिड फेंक दिया। उस वक्त पीड़िता की बेटी भी उसके पास थी। एसिड महिला के शरीर के अलावा बच्ची के हाथों पर गिरा।
दर्द से तड़फने के बाद महिला ने शोर मचाया जिसके बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो युवक की उम्र 18 से 20 साल के बीच थी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पालम विहार थाना पुलिस की टीम ने महिला और उसकी बच्ची को निजी अस्पताल में दाखिल कराया।
पुलिस के मुताबिक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है उसे अभी तक होश नहीं आया है। महिला को निशाना बनाए जाने के कारणों का अबतक खुलासा नहीं हो पाया है। एसीपी क्राइम राजेश कुमार के मुताबिक पूरे मामले में महिला के बयान का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।