फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Achievement: Patient in Bangalore...doctors performed the operation from Delhi

Achievement: बंगलूरू में मरीज...डॉक्टरों ने दिल्ली से किया ऑपरेशन, टेली सर्जरी में भारत की एक और बड़ी कामयाबी

Wed, 12 Mar 2025 07:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 12 Mar 2025 07:06 AM IST
सार

पहली बार भारतीय डॉक्टरों ने करीब 2,000 किलोमीटर दूर से एक साथ दो मरीजों के ऑपरेशन में सफलता पाई। 

विज्ञापन
Achievement: Patient in Bangalore...doctors performed the operation from Delhi
demo - फोटो : Freepik.com

विस्तार

टेली सर्जरी चिकित्सा में भारत ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पहली बार भारतीय डॉक्टरों ने करीब 2,000 किलोमीटर दूर से एक साथ दो मरीजों के ऑपरेशन में सफलता पाई। 

विज्ञापन


बंगलूरू के एक अस्पताल में भर्ती मरीजों का दिल्ली से ऑपरेशन किया गया। इनमें से एक मरीज की भोजन नली से संबंधित ट्रांसथोरेसिक ओसोफैगेक्टॉमी सर्जरी की गई जबकि दूसरे मरीज की मलाशय कैंसर से जुड़ी टी4 सीए रेक्टम के लिए पेल्विक एक्सेंट्रेशन सर्जरी की गई। रोबोटिक तकनीक के जरिए करीब दो घंटे तक चले इन ऑपरेशन में बड़े चीरे लगाने की नौबत नहीं आई जिसके चलते अगले कुछ घंटे में मरीज पूरी तरह होश में आए। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भारत में कुछ ही समय पहले टेली सर्जरी को केंद्र से मंजूरी मिली है। भारत की एसएसआई मंत्री ने टेली सर्जरी को बढ़ावा देने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में छह क्लीनिकल ट्रायल पूरे किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से एक हाल ही में गुरुग्राम और दिल्ली के बीच हुआ जिसमें दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर अस्पताल में भर्ती एक मरीज का ऑपरेशन गुरुग्राम से डॉक्टरों ने किया। इन सभी परीक्षण परिणामों के आधार पर भारत ने पहली बार टेली सर्जरी को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी। इसी तकनीक से दो हजार किलोमीटर की दूरी से एक साथ दो मरीजों का ऑपरेशन किया गया।

यह दोनों जटिल ऑपरेशन देश के चर्चित रोबोटिक सर्जन डॉ. एसपी सोम शेखर की निगरानी में किए गए। डॉ. शेखर ने कहा कि रोबोट कभी सर्जरी नहीं करता है। ऑपरेशन थियेटर में सर्जरी का काम डॉक्टर का है, रोबोट उसके कौशल को और बेहतर बनाने में सहयोग करता है।

इसे ऐसे समझें कि रोबोट के जरिए एक सर्जन को चार हाथ मिल जाते हैं और उसका कौशल दो गुना से ज्यादा हो जाता है जिसका सीधा फायदा मरीज के बेहतर उपचार और कम दिन में अच्छी रिकवरी के रूप में दिखाई देता है।  

हर एंगल पर फिट हो जाता है रोबोट
टेली सर्जरी में डॉक्टर वीडियो गेम की तरह हाथ में कंसोल रखते हुए बड़े 3डी लेआउट वाले मॉनिटर को देखते हुए ऑपरेशन करते हैं। उनकी आंखों पर एक खास किस्म का चश्मा होता है जो उन्हें ऑपरेशन थियेटर में ही उपस्थित रहने का एहसास कराता है। डॉक्टर बस अपनी बाहों और उंगलियों को घुमाते रहते हैं और मरीज का ऑपरेशन पूरा हो जाता है। 


डॉ. सोम शेखर ने कहा कि ऑपरेशन के समय से डॉक्टर कई बार उस एंगल तक अपने हाथों को मोड़ नहीं पाते हैं लेकिन रोबोट का हाथ हर एंगल पर फिट हो जाता है। आंखों पर लेंस ऐसा होता है कि सामान्य आंखों की तुलना में छह गुना ज्यादा साफ और सटीक दिखाई देने लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed