फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Achievement: India made the first MRI machine... equipped with AI

Achievement : भारत ने बनाई पहली एमआरआई मशीन... एआई से है लैस, दिल्ली एम्स में होगा परीक्षण

Wed, 26 Mar 2025 06:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 26 Mar 2025 06:56 AM IST
सार

अभी तक भारतीय अस्पतालों में जापान, कोरिया, अमेरिका और चीन में निर्मित एमआरआई मशीनों के जरिए मरीजों की जांच होती है लेकिन फिशर मेडिकल वेंचर्स लि. (एफएमवीएल) कंपनी ने भारत को पहली स्वदेशी मशीन सौंपी है। 

विज्ञापन
Achievement: India made the first MRI machine... equipped with AI
file.... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिकित्सा में आत्मनिर्भरता के लिए भारत ने पहली स्वदेशी चुंबकीय अनुनाद इमेजिंग (एमआरआई) मशीन बनाने में कामयाबी हासिल की। अभी तक भारतीय अस्पतालों में जापान, कोरिया, अमेरिका और चीन में निर्मित एमआरआई मशीनों के जरिए मरीजों की जांच होती है लेकिन फिशर मेडिकल वेंचर्स लि. (एफएमवीएल) कंपनी ने भारत को पहली स्वदेशी मशीन सौंपी है। 

विज्ञापन


हाल ही में कंपनी ने क्लीनिकल ट्रायल के लिए एक मशीन को चेन्नई स्थित कैंसर अस्पताल में स्थापित किया है। वहीं दूसरी मशीन को इसी साल अक्तूबर तक दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को सौंपी जाएगी। यहां करीब छह महीने तक मरीजों की इस मशीन से जांच होने के बाद उसके परिणाम का विश्लेषण किया जाएगा। इस परीक्षण के पूरा होने पर यह मशीन देश के अन्य अस्पतालों में स्थापित की जा सकती है।
विज्ञापन


मंगलवार को दिल्ली एम्स ने स्वदेशी मशीन के क्लीनिकल ट्रायल में शामिल होने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ एक एमओयू साइन किया है। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के समीर कार्यक्रम के महानिदेशक डॉ. पीएच राव ने भारत ने पहली एमआरआई मशीन को तैयार किया है। वैज्ञानिक तौर पर इसके प्रभावों का आकलन करने के लिए क्लीनिकल परीक्षण की आवश्यकता है जिसके लिए दिल्ली एम्स सहित देश के कुछ अस्पतालों का चयन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एआई लैस है भारत की मशीन, रिपोर्ट तैयार करने में करेगी सहयोग
विशेषज्ञों ने बताया कि भारत की स्वदेशी मशीन कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई से लैस है जो जांच के दौरान ली गई तस्वीरों की समीक्षा करने में सहयोग करेगी। भारतीय वैज्ञानिकों ने इसे लेकर एल्गोरिदम तैयार कर इसे पूरी तरह से अत्याधुनिक तकनीक पर बनाया है। इसका लाभ यह होगा कि मरीज को मिलने वाली जांच रिपोर्ट में तस्वीरों के आधार पर एक पूर्वानुमान भी होगा जिसके जरिए कोई भी डॉक्टर आगामी चिकित्सा को लेकर फैसला ले सकेंगे।


30 से 40 फीसदी सस्ती होगी जांच...दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. श्रीनिवास ने बताया कि सभी वैज्ञानिक मापदंडों पर परीक्षण के बाद इस मशीन को एक उत्पाद के तौर पर भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसका मरीजों को लाभ यह होगा कि एमआरआई जांच की कीमत में कम से कम 30 से 40 फीसदी की कमी आएगी क्योंकि भारत के अस्पतालों और जांच केंद्रों को यह कम लागत पर उपलब्ध हो सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed